spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

ओबीसी मोर्चे ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : ओबीसी मोर्चा द्वारा भाजपा चुनाव कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ओबीसी मोर्चा, उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष एवम् मुख्य वक्ता राकेश गिरी ने भाजपा कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए ओबीसी वर्ग के लिए सरकार द्वारा चलाई गई योजनाओं से अवगत कराया।

उन्होंने ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ का नारा देते हुए लोकसभा चुनाव में नैनीताल-उधम सिंह नगर सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय भट्ट के पक्ष में लोगों से 19 अप्रैल को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने का निवेदन किया। इससे पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रदेश अध्यक्ष एवम् अन्य अतिथियों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

इस दौरान ओबीसी मोर्चा प्रदेश महामंत्री नेत्रपाल मौर्य, ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सैनी, काशीपुर की पूर्व मेयर उषा चौधरी, प्रदेश मंत्री कमलेश कुमार, महामंत्री ओबीसी मोर्चा महेश प्रजापति, गणेश यादव, जिला महामंत्री डॉक्टर सुदेश चौहान, जसपुर नगर मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौहान, ओबीसी मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष अशोक खन्ना, विजय बृजवासी, खड़क सिंह चौहान, गौतम गिरी, रोहित तोमर, राजू ठाकुर, डॉ. एमपी सिंह, नरेश कश्यप, कृष्ण कुमार, हरकेश राणा आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles