spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

जसपुर पहुंचने पर भाजपाईयों ने किया खिलेंद्र चौधरी का जोरदार स्वागत

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भाजपा के वरिष्ठ नेता खिलेन्द्र चौधरी के भाजपा प्रदेश महामंत्री बनने के बाद प्रथम बार अपने गृह क्षेत्र पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।

नवनियुक्त प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जहाँ पूर्व विधायक के यहां जोरदार स्वागत किया। वहीं उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। आज अपने तय कार्यक्रम के तहत प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी जसपुर पहुँचे। उनका पूर्व विधायक डॉ. शैलेंद्र मोहन सिंघल के भाजपा कार्यालय पर भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया। डॉ. सिंघल सहित सभी ने फूल मालाये पहना कर स्वागत किया।

इससे पूर्व भाजपा ग्रामीण मंडल ने बॉर्डर, नादेही चीनी मिल गेस्ट हाउस, नगर मंडल ने भाजपा कार्यालय पर स्वागत किया। प्रदेश महामंत्री ने कार्यकर्ताओं से भाजपा की नीतियों एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही निकाय चुनाव में अभी से जुटने को कहा।

इस दौरान पूर्व विधायक डॉ. सिंघल, एससी आयोग अध्यक्ष मुकेश कुमार, सुरेन्द्र चौहान, मनोज पाल, सुधीर विश्नोई, डॉ. सुदेश, बलराम तोमर, खड़क सिंह, सन्नी पधान, विनीत चौहान, योगराज सिंह, रणवीर चौधरी, चेतन बंसल, चौधरी ब्रजवीर सिंह, विकल चौहान, अंकुर सक्सेना आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles