spot_img
spot_img
Saturday, March 14, 2026
spot_img

एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने चलाया ‘ऑपरेशन रोमियो, 205 मनचलों/हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा

247 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध भी हुई कार्यवाही

हल्द्वानी (महानाद) : महिलाओं की सुरक्षा को सर्वाेपरि रखते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा हल्द्वानी शहर में ‘ऑपरेशन रोमियो’ चलाया गया। जिसमें 205 मनचलों/हुड़दंगियों पर शिकंजा कसा गया।

आपको बता दें कि महिला सुरक्षा के दृष्टिगत लगातार प्राप्त हो रही शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए, नैनीताल पुलिस ने जनपद में सख्त कार्यवाही की है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल प्रदान करना और शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना है। दिनांक 02.02.2025 को सायंकाल 9 बजे से रात्रि 11 बजे तक जनपद में सभी थाना क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों में ताबड़तोड़ चैकिंग और छापेमारी की गई। कार्यवाही में पुलिस टीमों ने मिलकर ‘ऑपरेशन रोमियो’ अभियान में सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वाले और बिना कारण बाइक से हो-हल्ला करने वाले कुल- 205 के विरुद्ध 81 पुलिस एक्ट के तहत नियमानुसार कार्यवाही करते हुए 66,750 रुपये जुर्माना जमा करवाया गया।

 

वहीं, यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 247 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 9 वाहन सीज और 9 ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की गई। इसके साथ ही, भविष्य में ऐसा कोई कृत्य न करने की सख्त चेतावनी दी गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles