spot_img
spot_img
Saturday, March 21, 2026
spot_img

कुंडा : खनन के वर्चस्व में धायं-धायं, एक घायल

आकाश गुप्ता

कुंडा (महानाद) : खनन के वर्चस्व को लेकर कुंडा क्षेत्र में कल रात दो पक्षों में गोलियां चल गईं। जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

बता दें कि ग्राम भरतपुर, कुंडा निवासी अनूप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कल दिनांक 9 मई 2022 को रात्रि लगभग 9ः30 बजे उसने अपने मुंशी जोगा सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम केसरी गणेशपुर को मिट्टी देखने ग्राम के ही खेत पर भेजा था कि तभी वहो पर जगरूप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह, सतनाम सिंह पुत्र अमरजीत सिंह तथा गुरप्रीत सिंह गोपी पुत्र सतनाम सिंह निवासी ग्राम भरतपुर, पन्नू फार्म तथा तीन-चार अज्ञात व्यक्ति वहा पर आ गये और जोगा सिंह को माँ-बहन की गन्दी-2 गालियां देते हुए कहने लगे कि साले यह मिट्टी हमारी है। अगर तूने या तेरे मालिक अनूप सिंह ने मिट्टी उठाने की कोशिश की तो हम तुम्हें जान से मार देंगे।

जिसके बाद जोगा सिंह ने इसकी सूचना फोन पर अनूप सिंह को दी। जिस पर अनूप सिंह मौके पर पहुँचा और उक्त लोगो को समझाने का प्रयास किया। किन्तु उक्त लोग माने नहीं और जगरूप सिंह, सतनाम सिंह तथा गुरप्रीत सिंह ने अनूप सिंह तथा जोगा सिंह को जान से मारने की नीयत से अपनी लाइसेन्सी असलहों से फायर कर दिये जो जोगा सिंह के सिर के पास लगा। जिस पर अनूप सिंह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहा से भागा। फायर की आवाज सुन कर वहां पर काफी लोग इक्ट्ठा हो गये। जोगा सिंह की पत्नी मन्नत कौर भी मौके पर आ गई तो उक्त लोगो ने जोगा सिंह की पत्नी से अश्लील हरकतें करते हुए मारपीट की तथा उसके कपडे फाड़ दिये।

मौके पर आये गुरदेव सिंह पुत्र दलजीत सिंह, दिलबाग सिंह पुत्र बलकार सिंह, गुरप्रीत सिंह पुत्र सुखविन्दर सिंह आदि ने पुलिस को सूचना दी तथा पुलिस की सहायता से घायल जोगा सिंह को लेकर सरकारी अस्पताल काशीपुर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जोगा सिंह की गम्भीर हालत को देखते हुए उसे सहोता अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है।

पुलिस ने अनूप सिंह की तहरीर के आधार पर जगरूप सिंह, सतनाम सिंह, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी तथा तीन-चार अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सतनाम सिंह को हिरासत में ले लिया है।

वहीं, एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि खनन को लेकर कुछ लोगों द्वारा फायरिंग की गई है। जिससे एक व्यक्ति घायल हो गया है। एक आरोपी सतनाम सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपी जगरूप सिंह तथा गुरप्रीत सिंह गोपी तथा अन्य फरार हो गये हैं। उनकी तलाश की जा रही है। पुलिस को मौके से गोली के खोखे भी बरामद हुए हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles