spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

खुल गया-खुल गया-खुल गया, 7 साल बाद काशीपुर का रेल ओवर ब्रिज खुल गया

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : 7 वर्षों की लंबी प्रतिक्षा के बाद आखिरकार बाजपुर रोड के रेल ओवर ब्रिज को खोल दिया गया है। जिसके बाद उस पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरु हो गया।

जी हां, आपको बता दें कि विगत 7 वर्षों से बीरबल की खिचड़ी की तरह बन रहे रेल ओवर ब्रिज को भाजपा विधायक, पूर्व विधायक व अन्य नेताओं ने ठेकेदार की हठ को दरकिनार कर रेल ओवर ब्रिज को आम पब्लिक के लिए खोल दिया।

मामले की जानकारी देते हुए पूर्व विधायक हरभजन सिंह चीमा ने बताया कि 7 साल पहले इस रेल ओवर ब्रिज का टेंडर किया गया था तथा इसे बनाने के लिए 2 साल का समय निर्धारित किया गया था। ठेकेदार द्वारा दर्जनों बार डेड लाइन देने के बाद अब 15 अप्रैल 2024 की अंतिम तारीख दी गई थी, लेकिन कल सुबह एक बार फिर से ठेकेदार ने कहा कि अभी इसे चालू होने में 8-10 दिन और लगेंगे।

ठेकेदार की लगातार की जा रही देरी और आगामी 19 तारीख के मतदान को देखते हुए आखिरकार स्थानीय भाजपा नेताओं में रोष फूट पड़ा और उन्होंने ठेकेदार पर विपक्ष के साथ मिलकर भाजपा को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए रेल ओवर ब्रिज पर लगाये गये सभी बैरीकेड्स को तोड़ डाला और रेल ओवर ब्रिज पर वाहनों का आवागमन चालू करवा दिया।

इस मौके पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि रेल ओवर ब्रिज पर ऐसा कोई विशेष कार्य नहीं बचा है, जिससे इसे चालू न किया जाये। फिर भी यदि कुछ कार्य की जरूरत होगी तो रात्रि के समय थोड़ा-थोड़ा ब्रेक देकर पूरा करवाया जायेगा।

वहीं, भाजपा के प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी ने कहा कि यह ठेकेदार विपक्ष से मिलकर भाजपा को नुकसान पहुंचाना चाहता था इसीलिए रेल ओवर ब्रिज के निर्माण में लगातार देरी कर रहा था। अब भी उसकी मंशा इसे चालू करने की नहीं थी। अब ब्रिज खुलने के बाद से जनता आजादी महसूस कर रही है। इसके खुलने से शहर को जाम से मुक्ति मिलने की शुरुआत हो चुकी है।

मौके पर भाजपा नेता राम मेहरोत्रा, गुरविंद सिंह चंडोक, रवि पाल, रजत सिद्धू, पुष्कर बिष्ट, ईश्वर गुप्ता, डॉ. गिरीश तिवारी, ईश्वर गुप्ता, कपिल अग्रवाल, सीमा चौहान, प्रियंका अग्रवाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles