spot_img
spot_img
Friday, January 30, 2026
spot_img

आर्य महिला कॉलेज में भूजल संरक्षण पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में पायल त्रिवेदी ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

हर्ष वर्धन यादव
शाहजहांपुर (महानाद) : आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनांक 18 जुलाई 2025 को भूजल सप्ताह के अंतर्गत आयोजित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पायल त्रिवेदी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्राओं को भूजल संरक्षण के प्रति जागरूक करना तथा उनके विचारों को रचनात्मक रूप में प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान करना था।

छात्राओं ने निबंध के माध्यम से भूजल की महत्ता, इसके संरक्षण के आधुनिक उपाय, तथा कृषि कार्यों में जल की बरबादी को रोकने के लिए प्रभावी तरीकों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने वर्षा जल संचयन, ड्रिप सिंचाई प्रणाली, पुनर्भरण कुओं, जल चेतना अभियानों और पारंपरिक जल स्रोतों के पुनर्जीवन जैसे उपायों पर विशेष बल दिया।

महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर रूपांशु माला ने सभी प्रतिभागी छात्राओं की सराहना करते हुए उन्हें भूजल संरक्षण के प्रति सजग रहने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल ज्ञानवर्धन का माध्यम होती हैं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी जाग्रत करती हैं।

यह प्रतियोगिता डॉ. आशीष गोयल एवं डॉ. मृदुल कुमार शुक्ला के मार्गदर्शन में संपन्न हुई, जिनके कुशल निर्देशन में आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles