spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

पेड़ से टकराई कार, एक महिला की मौत, 2 घायल

रिम्पी बिष्ट
हल्द्वानी (महानाद) : चोरगलिया मार्ग पर एक कार के सामने अचानक जानवर आ जाने से कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई जिससे एक महिला की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेस अस्पताल में भर्ती करवाया।

मिली जानकारी के अनुसार दूनागिरी, द्वाराहाट (अल्मोड़ा) निवासी 32 वर्षीय गणेश जोशी पुत्र विनोद जोशी सोमवार को अपनी मां कमला जोशी (55 वर्ष) व एक अन्य महिला हेमा जोशी (45 वर्ष) के साथ कार संख्या केए05-9560 में सवार होकर खटीमा से वापस लौट रहा था। कि चोरगलिया क्षेत्र में अचानक कार के आगे जानवर आ जाने के चलते कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। जिससे कार सवार एक महिला की मौत हो गई तथा दो लोग बुरी तरह घायल हो गए।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles