spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण विरोधी निर्णय के खिलाफ प्रदर्शन कर देंगे गिरफ्तारी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : अम्बेडर पार्क जन कल्याण समिति भोगपुर एवं समस्त अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़े वर्ग संगठन के कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिनांक 1.08.2024 को आरक्षण विरोधी दिये गये निर्णय के विरुद्ध दिनांक 21.08.2024 में भारत बन्द का समर्थन व काशीपुर शहर में जुलुस निकाल कर अपनी गिरफ्तारी देंगे।

एसडीएम काशीपुर अभय प्रताप सिंह को सौंपे गये ज्ञापन में अम्बेडर पार्क जन कल्याण समिति भोगपुर एवं समस्त अनुसूचित जाति/जनजाति एवं पिछड़े वर्ग संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि हम काशीपुर क्षेत्र के सामाजिक, धार्मिक एवं राजनैतिक संगठन दिनांक 21.08.2024 को विभिन्न संगठनों के आहवान पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिये गये आरक्षण विरोधी (जातीय बंटवारा) अथवा क्रीमीलेयर लागू करने के आदेश के विरुद्ध लगभग 500 व्यक्ति (महिला-पुरूष) प्रशासन द्वारा चयनित स्थान पन्त पार्क, काशीपुर में एकत्र होकर शहर के मुख्य मार्ग से होते हुये शांतिपूर्ण व लोकतांत्रिक तरीके से धरना प्रदर्शन एवं भारत बन्द का आहवान करते हुये कोतवाली में गिरफ्तारी तथा सुप्रीम कोर्ट के आदेश को वापस करने के लिये ज्ञापन देंगे।

उन्होंने कहा कि दिनांक 21.08.2024 से पूर्ण भारत बन्द को सफल बनाने हेतु कशीपुर क्षेत्र में प्रचार-प्रसार भी किया जायेगा तथा भारत सरकार से यह भी निवेदन करते हैं कि दिनांक 21.08.2024 से पहले विशेष सत्र बुलाकर अधिसूचना जारी कर उक्त दिये गये निर्णय पर अध्यादेश लाकर पूर्ण रोक लगा दी जाये। जिससे अनुसूचति जाति/जनजाति में आपसी भाईचारा बना रहे।

ज्ञापन देने वालों में चन्द्रहास गौतम, राम सिंह पंकज गौतम, अमरीश कुमार, भोपाल सिंह, अशेाक कुमार, अमित, डॉ. एमए राहुल आदि मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles