spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

काशीपुर में गुंडागर्दी : मानपुर रोड स्थित पेट्रोल पंप के कर्मचारी के साथ मारपीट

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद): पेट्रोल पंप के कर्मचारी को अपशब्दों के साथ तेल डालने को कहने पर कर्मचारी द्वारा मना करने पर उसके साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।

मानपुर रोड स्थित दिव्यराज फिलिंग स्टेशन के कर्मचारी सचिन कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 11.06.2023 को वह ड्यूटी पर था, तब लगभग रात्रि 10.20 बजे समीर पुत्र समीम निवासी विजयनगर, नई बस्ती, काशीपुर पेट्रोल पंप पर आया तथा अपशब्दों के साथ स्कूटी में पेट्रोल डलवाने के लिये कहने लगा। सचिन के रोकने पर उसने उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट कर दी तथा कहने लगा कि यहां पर काम करना है और पंप चलाना है तो हमारी माननी पड़ेगी। इसके बाद समीर ने कुछ लड़कों फोन करके बुलाया और फिर उसके साथ दोबारा मारपीट की।

सचिन ने बताया कि पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले दूसरे लड़कोे सचिन व नरेन्द्र ने उसे उन लड़कों से बचाया। जाते-जाते वह उसे जान से मारने की धमकी देकर अपने साथियों के साथ चला गया। उसने बताया कि समीर पूर्व में भी कई बार पंप के स्टाफ के साथ बदसलूकी व बदतमीजी कर चुका है। वह धमकी देता है कि मेरे पास हमेशा तमंचा रहता है ज्यादा करेगा तो तुझे तमंचे से उड़ा देंगे ।

सचिन की तहरीर के आधार पर पुलिस ने समीर के खिलाफ धारा 323/504/506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुुरु कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles