spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

किसान सुखवंत सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस हेडक्वार्टर का बड़ा कदम

देहरादून/काशीपुर (महानाद) : किसान सुखवन्त सिंह आत्महत्या मामले में पुलिस हेडक्वार्टर ने बड़ा कदम उठाया है। एसटीएफ के आईजी की अध्यक्षता में उच्चस्तरीय एसआईटी का गठन कर गहन विवेचना के निर्देश दिये गये हैं। वहीं निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने हेतु आईटीआई कोतवाली के सस्पेंडेड एवं पैगा चौकी के लाइन हाजिर किये गये 12 पुलिस कर्मियों का तत्काल गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग तबादला कर दिया गया है। हेड क्वार्टर द्वारा मृतक द्वारा जारी वीडियो और ई मेल में अंकित तथ्यों के विस्तृत परीक्षण के निर्देश भी दिये गये हैं।

आपको बता दें कि जनपद ऊधम सिंह नगर के ग्राम पैगा, थाना आईटीआई निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा दिनांक 10/11 जनवरी, 2026 की रात्रि को काठगोदाम, हल्द्वानी में आत्महत्या किये जाने के मामले में पुलिस मुख्यालय द्वारा निम्नलिखित निर्देश निर्गत किये गये हैं-

-उक्त प्रकरण से सम्बन्धित अभियोगों की गहन विवेचना हेतु पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में 5 सदस्ययी विशेष अन्वेषण दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। एसआईटी में एसपी चम्पावत अजय गणपति, सीओ टनकपुर वन्दना वर्मा, इंस्पेक्टर दिवान सिंह बिष्ट, चम्पावत एवं एसआई मनीष खत्री, जनपद चम्पावत को सम्मिलित किया गया है।

– निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना के दृष्टिगत निलम्बित 3 उपनिरीक्षक, 1 एएसआई, 1 हेड कांस्टेबल, 7 कांस्टेबल कुल 12 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज में जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानान्तरित कर दिया गया है।

– उक्त प्रकरण से सम्बन्धित सोशल मीडिया में प्रसारित वीडियो एवं मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से की गयी शिकायत, जिसमें स्थानीय व्यक्तियों तथा जनपद ऊधम सिंह नगर पुलिस के अधिकारियों/कर्मियों के विरुद्ध कतिपय आरोप लगाये गये हैं, उक्त आरोपों के तथ्यों का विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles