spot_img
spot_img
Saturday, March 7, 2026
spot_img

बनभूलपुरा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले पुलिस ने अत्याधुनिक हथियारों के साथ किया मार्च

हल्द्वानी (महानाद) : एसएसपी नैनीताल मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर बनभूलपुरा पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले आरएएफ ने अत्याधुनिक हथियारों के साथ मार्च कर शांति बनाये रखने की अपील की।

आपको बता दें कि दिनांक 2.12.2025 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में तिथि नियत है, निर्णय के उपरांत कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु नैनीताल पुलिस पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने अधीनस्थों को तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए हैं।

उक्त क्रम में आज दिनांक 1.12.2025 को एसपी क्राईम नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र द्वारा पुलिस बल को भली भांति ब्रीफ कर रेलवे स्टेशन, गफूर बस्ती, लाईन नं. 17, इन्द्रानगर बड़ी रोड, इन्द्रानगर छोटी रोड, लाईन नं. 16, बिलाली मस्जिद, लाईन नं. 8 से चोरगलिया रोड से होते हुए थाना बनभूलपुरा तक अत्याधुनिक अस्लाहों, हेलमेट, डंडे तथा बॉडी प्रोटेक्टर से लैस होकर शांति एवं सुरक्षा का पैगाम देने हेतु फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च के दौरान एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, सीओ सिटी हल्द्वानी अमित कुमार, सीओ रामनगर सुमित पांडे, प्रभारी थाना अध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील जोशी सहित अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं, एसएसपी नैनीताल ने पैरामिलिट्री फोर्स के आला अधिकारियों संग समन्वय गोष्ठी आयोजित कर फोर्स को तैयारी की हालत में रखने के निर्देश दिये। इस दौरान पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहेगा तथा ड्रोन से मॉनिटरिंग भी की जायेगी।

बता दें कि आज दिनांक 1.12.2025 को रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी द्वारा सजीत कुमार डिप्टी कमांडेंट आईटीबीपी, जोगेश कुमार असिस्टेंट कमांडेंट सीआरपीएफ, मनमोहन सिंह सहायक कमांडेंट आईटीबीपी के संग महत्वपूर्ण समन्वय गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुलिस के साथ साथ आईटीबीपी तथा सीआरपीएफ फोर्स को तैयारी की हालत में रखने के निर्देश दिए गए।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आने के उपरांत कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। आवश्यकतानुसार समस्त क्षेत्र को छावनी में तब्दील किया जायेगा तथा अत्याधुनिक अस्लाहों के साथ पैरामिलिट्री फोर्स तथा रेलवे पुलिस फोर्स को भी ड्यूटी पर लगाया जायेगा। साथ ही ड्रोन से भी पूरे क्षेत्र की निगरानी की जायेगी। सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने तथा कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles