spot_img
spot_img
Sunday, February 22, 2026
spot_img

नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : नशा मुक्त भारत अभियान के अन्तर्गत दिनांक 12 से 26 जून तक राष्ट्रीय स्तर पर प्रचलित नशा मुक्त भारत पखवाड़ा अभियान के क्रम में एसएसपी उधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा द्वारा दिए गए आदेश के अनुपालन में जसपुर कोतवाली पुलिस द्वारा कोतवाली रोड से सुभाष चौक तक प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक के नेतृत्व में समस्त थाना स्टाफ ने बैनर, फ्लैक्सी आदि के माध्यम से जागरूकता रैली निकालकर स्थानीय लोगो को नशे के विरुद्ध जागरूक किया।

प्रभारी कोतवाल जावेद मलिक ने सुभाष चौक पर स्थानीय लोगों को एकत्रित कर कार्यशाला का आयोजन करते हुए लोगो को नशे के विरुद्ध जागरूक कर उसके दुष्परिणामों से अवगत कराकर नशा न करने की शपथ दिलाई। उन्होंने सभी लोगों को https://share.google/lzJKZ7iedcdEvhXy1 लिंक पर शपथ लेकर सर्टिफिकेट प्राप्त करने के संबंध में भी बताया।

नशा मुक्त भारत पखवाड़ा रैली में एसआई हरीश आर्य, सुशील कुमार के साथ जसपुर क्षेत्र के समस्त चौकी प्रभारी, कांस्टेबल एवं पुलिस स्टाफ मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles