spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

पुलिसकर्मियों की ग्रेड पे कटौती के विरोध में यूकेडी ने किया उपवास 

देहरादून (महानाद) : उत्तराखंड क्रांति दल (येकेडी) ने पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे में कटौती किए जाने के विरोध में आज देहरादून के इंद्रमणि बडोनी की स्मारक पर एक दिवसीय उपवास रखा।

इस मौके पर यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिव प्रसाद सेमवाल ने कहा कि 20 साल से सरकार ने पुलिसकर्मियों का प्रमोशन तो किया नहीं, उल्टा उनके ग्रेड पे में कटौती की जा रही है जो किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। सेमवाल ने आज से ग्रेड पे की कटौती के विरोध में काला मास्क पहन कर विरोध जताया। सेमवाल ने कहा कि जब तक पुलिसकर्मियों की ग्रेड पे में कटौती का फैसला वापस नहीं लिया जाता तब तक वह काला मास्क पहन कर रखेंगे।

यूकेडी के रायपुर ब्लाक अध्यक्ष अनिल डोभाल ने कहा कि यदि 28 मई की कैबिनेट बैठक में पुलिसकर्मियों के ग्रेड पे को लेकर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं होता तो उत्तराखंड क्रांति दल जनआंदोलन शुरू करेगा।

पार्टी के जिला अध्यक्ष केंद्र पाल सिंह तोपवाल ने कहा कि 3 मई को इस समस्या से निराकरण के लिए सरकार ने एक कमेटी गठित की थी लेकिन 1 महीने होने को आए हैं अभी तक कमेटी की एक भी बैठक नहीं हुई है।

यूकेडी के वरिष्ठ नेता अवतार सिंह ने कमेटी के गठन को मात्र एक छलावा करार देते हुए कहा कि यदि सरकार जरा भी गंभीर है तो 28 तारीख की कैबिनेट बैठक में इस पर निर्णय कर लिया जाए। समाजसेवी तथा यूकेडी नेता सुमन बडोनी ने कहा कि ग्रेड पे से कटौती करने का फैसला पुलिसकर्मियों का मनोबल गिराने वाला है।

यूकेडी के जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोभाल ने सवाल उठाया कि कांस्टेबल से लेकर सब इंस्पेक्टर तक के पद समूह ग के पद हैं तो फिर प्रमोशन को लेकर पैमाने अलग अलग क्यों हैं? यूकेडी नेता धर्मवीर सिंह ने मांग की कि सिपाहियों का प्रमोशन उत्तर प्रदेश की तर्ज पर वरिष्ठता के आधार पर किया जाए। उपवास में यूकेडी नेता सुरेश आर्य सहित कई अन्य नेता भी शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles