spot_img
spot_img
Wednesday, March 25, 2026
spot_img

धूमधाम से मनाया गया श्री गुरु रामदास महाराज का प्रकाश पर्व

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास महाराज का प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

आपको बता दें कि सिखों के चौथे गुरु श्री गुरु रामदास महाराज जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष में पूरे देश भर में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं, इसी क्रम में बुधवार सुबह कुंडेश्वरी चौराहे पर सिख श्रद्धालुओं द्वारा मिष्ठान वितरण किया गया तो वहीं ग्राम नंदरामपुर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की उपस्थिति में भव्य कीर्तन का समागम आयोजित किया गया।

कीर्तन समागम में श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए हजूरी रागी जत्था भाई रमेश सिंह जी ने गुरु रामदास जी की उस्तात में गए कीर्तन शब्दों से संगत को निहाल किया, वहीं उसके उपरांत भाई अमरजीत सिंह नानकसर ठाठ वालों के जत्थे ने कीर्तन कर गुरु रामदास महाराज जी के जीवनी पर प्रकाश डाला।

इस दौरान समागम में बड़ी संख्या में साधु संतों सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिसमें कि बाजपुर गजरौला से बाबा प्रताप सिंह, बाबा मोहन सिंह हजूर साहिब वाले, बाबा गुरु उपदेश सिंह छीना फार्म, बाबा करनैल सिंह रामपुर वाले व मेयर दीपक वाली, ब्लॉक प्रमुख चंद्रप्रभा, राजेश कुमार पूर्व विधायक प्रत्याशी, कनिष्ठ प्रमुख कमलजीत कौर आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles