spot_img
spot_img
Tuesday, May 19, 2026
spot_img

गर्भवती महिला के साथ मारपीट, पुलिस कार्यवाही करने पर दी जान से मारने की धमकी

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : एक व्यक्ति ने दो लोगों व उनके साथियों पर उसकी गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

भीमनगर, खरमासा, काशीपुर निवासी नितिन जोशी पुत्र कृष्णानन्द जोशी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनांक 12.5.2026 को वह अपनी पत्नी को राजकीय चिकित्सालय एलडी भट्ट, काशीपुर ले गया था। उसकी पत्नी गर्भवती है। अचानक राजेन्दर व अर्जुन ने अपने अन्य साथियों के साथ उसकी पत्नी के साथ बदतमीजी व मारपीट की, जिससे उसकी पत्नी की हालत खराब हो गई, जिस कारण उसने अपनी पत्नी का ईलाज एलडी भट्ट चिकित्सालय से अपनी पत्नी का इलाज व मेडिकल कराया, जिसकी स्थिति अब भी खराब है।

नितिन ने बताया कि उक्त लोगों द्वारा उसे डराया धमकाया व जान से मारने की धमकी दी जा रही है और कह रहे हैं कि यदि तुमने पुलिस कार्यवाही की तो जान से मार देगें। उपरोक्त लोगों से उसे अपनी जान का सख्त खतरा है। उसने राजेन्दर व अर्जुन तथा उनके साथियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

नितिन जोशी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजेन्दर, अर्जुन व उनके अज्ञात साथियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 351(3), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एएसआई प्रकाश सिंह बोरा के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles