spot_img
spot_img
Thursday, March 5, 2026
spot_img

प्रेमी कर रहा था ब्लैकमेल, शादीशुदा प्रेमिका ने गला दबाकर की हत्या

जयपुर (महानाद) : जयपुर पुलिस ने सुभाष कुमावत की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी शादीशुदा प्रेमिका को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मामले का खुलासा करते हुए एसएचओ बनवारी लाल मीणा ने बताया कि फकीरा नगर, बैनाड़ रोड, करधनी निवासी दो बच्चों की मां विनोद कंवर (23 साल) का उसके घर के सामने किराये के मकान में रह रहे मूल रूप से गोविन्दगढ़ निवासी टैक्सी चालक सुभाष का प्रेम प्रसंग चल रहा था। 6 मार्च को करधनी में उसकी लाश संदिग्ध अवस्था में विनोद कंवर के मकान में मिली थी। उसके हाथ व गले पर नाखून के खरोंचों के निशान पाये गये थे। मृतक के भाई सुनील ने विनोद कंवर पर उसके भाई की हत्या करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला विनोद कंवर को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा पूछताछ करेन पर विनोद कंवर ने बताया कि पिछले दो साल से सुभाष कुमावत का उसके साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसके साथ लगातार शारीरिक संबंध बना रहा था और उसे अपने साथ रखने को बोल रहा था। महिला के पति और परिवार वालों को उनके अवैध संबंधों के बारे में पता चल गया था। जिससे उसके व पति के बीच लड़ाई झगड़े होने लगे थे। इस दौरान विनोद कंवर ने अपने पति के खिलाफ दहेज का मुकदमा भी दर्ज कराया था। वहीं, पति उसे लेकर अपने गांव आ गया। लेकिन विनोद कुंवर जिद करके उसे वापिस जयपुर ले आई। जब उसका पति काम पर जाता तो सुभाष उसके घर आता और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता।

विनोद कुंवर ने बताया कि पिछले एक महीने से उसकी सुभाष से लड़ाई चल रही थी। सुभाष ने उसके अश्लील वीडियो बना रखे थे और शारीरिक संबंध बनाने से मना करने पर वह उसे और खुद को मारने की धमकी देता था। 6 मार्च की सुबह 8 बजे जब विनोद का पति काम पर चला गया तो वह सुभाष के कमरे पर चली गई। सुभाष उससे शारीरिक संबंध बनाने को कहने लगा तो उसने मना कर दिया। जिस पर दोनों में झगड़ा हो गया। जिस पर तैश में आकर विनोद कंवर ने सुभाष का गला व मुंह दबा कर उसकी हत्या कर दी। दिया। जिससे सुभाष की मौत हो गई।

इसके बाद विनोद फैक्ट्री में काम करने चली गई। दोपहर में वापस घर पर आई और डेढ़ घंटे बाद फिर वापिस चली गई। शाम को पति के घर आने पर उसने सुभाष को चाय पीने बुलाने को कहा तो वह मरा पड़ा था। जिस पर उसने मकान मालिक को और पुलिस को सूचना दी। वहीं विनोद अपने पति के सामने अंजान बनती रही। पुलिस मौके पर आई तो उसने उन्हें भी किसी प्रकार की जानकारी नहीं होने की बात बताई।

पुलिस को मामला संदिग्ध लगने पर मौके पर एफएसएल टीम बुलाकर घटनास्थल की जांच करवाई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला की सुभाष की हत्या की गई है। मृतक का मोबाइल चेक करने पर आरोपी विनोद कंवर के साथ उसके अश्लील वीडियो मिले। जिसके बाद पुलिस ने विनोद से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सुभाष की हत्या करना स्वीकार कर लिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles