spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

PROUD: जसपुर की बेटी कनाडा में बनी मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइट सौंदर्य प्रतियोगिता की विनर

पराग अग्रवाल

जसपुर (महानाद) :  शहर के प्रमुख कपड़ा  व्यवसाई हरीश ग्रोवर की पुत्री कनिका ग्रोवर ने कनाडा के टोरंटो शहर में आयोजित मिसेज हॉट मोड इंडिया वर्ल्ड  वाइट 2023 सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जून महीने में दुबई में विश्व के देशों से चुनी गई प्रतिभागियों की सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उनकी पुत्री इस प्रतियोगिता में  प्रतिभाग करेगी।  पुत्री की उपलब्धि पर नगर व्यवसाई हरीश ग्रोवर को बधाई देने वालों का तांता लगा है।

पंजाबी कॉलोनी निवासी व्यवसाई हरीश ग्रोवर ने बताया कि उनकी पुत्री कनिका ग्रोवर की प्राथमिक शिक्षा सेंट मैरी स्कूल नैनीताल, बीए ऑनर्स एवं मास्टर डिग्री उसने चंडीगढ़ से उत्तीर्ण की है। उनकी पुत्री की शादी तीन वर्ष पूर्व मेरठ निवासी करन अरोरा से हुई थी। करन अरोरा बीते 3 वर्षों से कनाडा के टोरंटो शहर में रहते हैं।

नगर की बेटी की इस उपलब्धि पर नगर वासियों में खुशी का माहौल है। बधाई देने वालों में पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल, ईशान अरोरा, अंजू ग्रोवर, करन अरोरा, कायरा अरोरा, मल्लिका अरोरा समेत व्यापार मंडल, पंजाबी कॉलोनी, आनन्द बिहार कॉलोनीबासी, लायंस क्लब, पंजाबी महासभा आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles