spot_img
spot_img
Friday, March 13, 2026
spot_img

पंजाबी रायल ग्रुप ने किया करवा चौथ का भव्य आयोजन

काशीपुर (महानाद) : पंजाबी रॉयल ग्रुप ने करवा चौथ का पर्व बड़ी ही धूमधाम और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने माँ पार्वती और भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर अपने पतियों की लंबी आयु की कामना की।

कार्यक्रम में डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर उर्वशी दत्त बाली की तरफ से, करवा चौथ स्पेशल 11 अवार्ड्स प्रदान किए गए, जिनका उद्देश्य महिलाओं की सुंदरता, साज-सज्जा, और परंपरा के प्रति प्रेम को सम्मानित करना था। सजावट में रॉकी टेंट हाउस के सार्थक का विशेष सहयोग रहा, जिनकी सुंदर डेकोरेशन ने कार्यक्रम को भव्य और आकर्षक बना दिया।

महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में करवा चौथ की पूजा की और विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में निम्नलिखित 11 श्रेणियों में अवार्ड प्रदान किए गए, जिनकी जज मोनालिसा ब्यूटी पार्लर की ऑनर सुषमा चिकारा रही। रॉयल पंजाबी करवा क्वीन पिंकी अरोरा बनीं, जबकि बेस्ट ड्रेस क्वीन पूनम जोशी चुनी गईं। स्टाइल विद एटीट्यूट क्वीन विनीता कुमारी, बेस्ट मेकअप लुक वर्तिका अग्रवाल, एलिगेंट वूमेन ऑफ इवनिंग मलक चीमा, मोस्ट एनर्जेटिक लेडी विमी सेठी, मोस्ट स्टूनिंग हेयर स्टाइल मनमीत सेठी, बेस्ट मेहंदी डिसीजन शिल्पी, बेस्ट ज्वैलरी स्टाइल करिश्मा बत्रा, मोस्ट ब्यूटीफुल थाली खुशी डाबर और स्टूनिंग स्टाइल आईकॉन का खिताब मन्नू ढिल्लन ने जीता।

इस दौरान उर्वशी दत्त बाली ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि ‘करवा चौथ सिर्फ एक व्रत नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास और भारतीय संस्कृति का प्रतीक है।’

रॉयल और राजस्थान ग्रुप की महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से आयोजन में उल्लास और रंगत भर गई। कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और मधुर मिलन के माहौल के साथ हुआ।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles