spot_img
spot_img
Sunday, March 29, 2026
spot_img

जसपुर : भाजपाइयों ने पुष्कर धामी के सीएम बनने पर बांटी मिठाई

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर भाजपाइयों ने आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया एवं एक दूसरे को बधाई देकर खुशियां मनाई।

आज रविवार को भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुधीर विश्नोई के नेतृत्व में दर्जनों भाजपाइयों ने सुभाष चौक पर एकत्र होकर खटीमा विधायक पुष्कर सिंह धामी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी। साथ ही हाथों में पार्टी का झंडा लेकर भाजपा जिंदाबाद, पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे लगाए।

बता दें कि बीते शुक्रवार की देर रात्रि को तीरथ सिंह रावत ने राज्यपाल को अपना त्याग पत्र सौंप दिया था। तब से नए मुख्यमंत्री के लिए दावेदार सक्रिय हो रहे थे। शनिवार को भाजपा विधायक मंडल दल की बैठक केंद्रीय नेतृत्व द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर की देखरेख में संपन्न हुई। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर तरह-तरह के कयास लगते रहे। सतपाल महाराज, हरक सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल, धन सिंह रावत, बंशीधर भगत समेत कई संभावित मुख्यमंत्रियों के नाम सोशल मीडिया में तैरते रहे। लेकिन बाद में पुष्कर सिंह धामी के नाम पर मोहर मोहर लगते ही अटकलों पर विराम लग गया।

नवनियुक्त मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राजभवन पहुंचकर राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने को लेकर अपना दावा पेश किया। भाजपा की ‘धामी’ सरकार बनने के बाद भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। जसपुर नगर भाजपा मंडल ने कार्यकर्ताओं के साथ सुभाष चैक पर आतिशबाजी एवं मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार किया।

इस अवसर पर डॉ. सुदेश चौहान, विनोद प्रजापति, तुषार विश्नोई, अनिल नागर, सुधीर लाहौरी, राजकुमार चौहान, तरुण गहलौत, विकल चैहान, अंकुर सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles