spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

भाजपा कार्यकर्ता राहुल रमनदीप दर्जनों समर्थकों के साथ थामा कांग्रेस का हाथ

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को त्यागते हुए भाजपा कार्यकर्ता राहुल रमनदीप ने अपने समर्थकों के नेतृत्व साथ द्रोणा सागर रोड स्थित कांग्रेस नव चेतना भवन में महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट एवं समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों के समक्ष कांग्रेस का दामन थाम लिया।
इस दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस पार्टी का है। क्षेत्र एवं प्रदेश का चहुंमुखी विकास एकमात्र कांग्रेस पार्टी ही कर सकती है अन्य कोई नहीं। आज प्रदेश की जनता भाजपा की करनी व कथनी को समझ चुकी है और भाजपा की नीतियों से तंग आकर जनता अब कांग्रेस को सत्ता सौंपने के लिए तैयार है। ताकि संपूर्ण प्रदेश का जमीनी स्तर से विकास हो सके।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में राहुल रमनदीप, राज सक्सेना, विक्रम परिहार, इंदरपाल सिंह, साक्षी राणा, भूपेंद्र चौहान, विमल चौहान, सुनील कुमार, शुभम कुमार, दलजीत सिंह कंबोज, विकास कुमार, नीरज कश्यप, साहिल खान, गौतम यादव, संजीव कुमार, अक्षय, जसविंदर जस्सी, विपिन राणा, सारिक हुसैन आदि शामिल हैं।
इस दौरान मनोज जोशी एडवोकेट, मुक्ता सिंह, इंदु मान, अरुण चौहान, शशांक सिंह, प्रभात साहनी, गीता चौहान, त्रिलोक सिंह अधिकारी, राजू छीना, नितिन कौशिक, अनीस अंसारी, सुभाष पाल, मुशर्रफ हुसैन, सोनू मेहरा आदि तमाम कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles