spot_img
spot_img
Thursday, February 12, 2026
spot_img

राजस्थान : भाजपा ने जारी की 41 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट

जयपुर (महानाद) : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने कई सांसदों सहित 41 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट जारी कर दी है।

भाजपा ने अपने 7 वर्तमान सांसदों – राज्यवर्धन राठौड, बाबा बालकनाथ, किरोड़ी लाल मीणा, दीया कुमारी, देव जी पटेल, नरेंद्र कुमार तथा भागीरथ चौधरी को टिकट दिया है।

सांसद नरेंद्र कुमार को मंडावा सीट से तो मोदी सरकार में मंत्री रह चुके राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को झोटवाड़ा से टिकट दिया गया है। सांसद दिया कुमारी को विद्यानगर से, सांसद बाबा बालकनाथ को तिजारा से, सांसद किरोड़ी लाल मीणा को सवाई माधोपुर से, भागीरथ चौधरी को किशनगढ़ से तथा सांसद देवजी पटेल को सांचोर सीट से टिकट दिया गया है।

गंगानगर सीट से जयदीप बिहाणी, भादरा सीट से संजीव बेनीवाल, डूंगरगढ़ से ताराचंद सारस्वत, सुजानगढ़ (एसी) से संतोष मेघवाल, झुंझुनू से बबलू चौधरी, नवलगढ़ से विक्रम सिंह जाखल, उदयपुरवाटी से शुभखरण चौधरी, फतेहपुर से श्रवण चौधरी, लक्ष्मणगढ़ से सुभाष मेहरिया, दांता रामगढ़ से गजानंद कुमावत, कोटपूतली से हंसराज पटेल गुर्जर तथा दूदू (एसी) प्रेम चंद बैरवा को टिट दिया गया है।

बस्सी (एसटी) सीट से रिटायर्ड आईएएस चंद्रमोहम मीणा, बानसूर से देवी सिंह शेखावत, अलवर ग्रामीण से जयराम जाटव, नगर से जवाहर सिंह बेडम, वैर (एसी) से बाहदुर सिंह कोली, हिण्डौना (एससी) से राजकुमारी जाटव, सपोटरा से हंसराज मीणा, बांदीकुई से भागचंद डाकरा तथा लालसोट (एसटी) से रामबिलास मीणा को टिकट दिया गया है।

मामनवास (एसटी) से राजेंद्र मीणा, देवली-उनिअरा से विजय बैंसला, केकड़ी से शत्रुघन गौतम, बिलाड़ा (एसी) से अर्जुनलाल गर्ग, बायतू से बालाराम मूंढ़, खेरवाड़ा (एसटी) से नानालाल आहरी, डूंगरपुर (एसटी) से बंसीलाल कटारा, सागवाड़ा (एसटी) से शंकर डेचा, चोरासी (एसटी) से सुशील कटारा, बागीदौरा (एसटी) से कृष्णा कटारा, कुशलगढ़ (एसटी) से भीमाभाई डामोर, मांडल से उदयलाल भडाणा, सहाड़ा से लादूलाल पितलिया को टिकट दिया गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles