spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

रैली में शामिल होने जा रहे पूर्व मंत्री को पुलिस ने किया घर में कैद

अक्षय अग्रवाल
अमरोहा (महानाद) : उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सपा विधायक व लोक लेखा समिति के सभापति पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली किसानों के समर्थन में तहसील पर जाने के लिए अपने घर से काफिला लेकर निकले तो अमरोहा प्रशासन ने उन्हें उन्हीं के आवास पर ही घेर लिया। जिसके बाद पूर्व कैबिनेट मंत्री महबूब अली का पारा हाई हो गया और उन्होंने जमकर हंगामा काटा और पुलिस वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई।

आपको बता दें कि अमरोहा विधानसभा से चार बार विधायक रहे सपा विधायक महबूब अली व लोक लेखा समिति के सभापति आज अपने आवास से किसानों के कृषि बिल के विरोध में तहसील पर झंडा फहराने के लिए निकले थे। तभी अमरोहा पुलिस ने उन्हें रोक लिया। जिसके बाद महबूब अली ने कहा कि आज गणतंत्र दिवस है और आज के दिन भी आजादी हमें नहीं मिल रही। हमें जबरन घर में कैद किया जा रहा है और किसानों के समर्थन में हमें तहसील जाने नहीं दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles