spot_img
spot_img
Friday, February 20, 2026
spot_img

रामनगर : चार युवकों ने युवती को होटल में लेजाकर किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो

रामनगर (महानाद) : पुलिस ने युवती के साथ होटल में दुष्कर्म करने व उसकी अश्लील वीडियो बनाने के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

मंगलवार की रात्रि लगभग 11 बजे क्षेत्र निवासी एक 18 वर्षीय युवती ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि वह टेलरिंग का काम सीखने जाती है। विगत 15 दिनों से 4 युवक उसका पीछा कर रहे थे विगत 10 सितंबर को उक्त चारों युवक युवती को बहला फुसलाकर एक होटल में ले गये जहां चारों युवकों ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाये तथा वीडीयो भी बना ली। मंगलवार 28 सितंबर को चारों युवक दोबारा उससे होटल में चलने को जबरदस्ती करने लगे। उन्होंने धमीक दी कि हमारे साथ होटल चला नहीं तो तेरी वीडियो वायरल कर देंगे। युवकों को जबरदस्ती करते हुए तीन महिलाओं ने देख लिया जिस पर उक्त चारों युवक भाग गये।

युवक की तहरीर पर रामनगर पुलिस ने चारों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles