spot_img
spot_img
Friday, February 13, 2026
spot_img

रामनगर ब्रेकिंग : एमपी इंटर कॉलेज के मैदान में युवक को मारी गोली, मचा हड़कंप

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : एमपी इंटर कॉलेज के मैदान में दो युवकों में हुई कहासुनी इतनी बढ़ गई कि एक युवक ने दूसरे युवक को गोली मार दी। घायल को सरकारी अस्पताल लाया गया जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर का दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार एमपी इंटर कॉलेज के मैदान में हुई आपसी कहासुनी के बाद लूटाबड़ निवासी सागर ने बंबाघेर निवासी राजकुमार उर्फ रोनी को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। गोलीबारी की घ्ज्ञटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आनन फानन में रोनी को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं पुलिस की टीमें आरोपी सागर को पकड़ने में जुट गई हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles