spot_img
spot_img
Saturday, February 21, 2026
spot_img

क्योंकि मैं खाकी हूं : रामनगर में जब अपनो ने किया इंकार तो खाकी ने किया दाह संस्कार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद) : एक कोरोना पॉजिटिव की मृत्यु होने पर जब उसके अपनों ने उसका दाह संस्कार करने से इंकार कर दिया तो फिर खाकी आगे आई और उसने मृतक का दाह संस्कार किया।

बता दें कि पुलिस को सूचना मिली कि होली चैक, रामनगर के पास एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर गया है। उक्त सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर द्वारा उक्त व्यक्ति को मृत घोषित का दिया गया। पुलिस द्वारा मृतक का कोरोना टेस्ट कराया गया तो मृतक कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके पश्चात मृतक के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तो मृतक की पहचान पदम बहादुर पुत्र तुल बहादुर निवासी जस्सा गांजा, रामनगर के रूप में हुई। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों से संपर्क संपर्क कर शव का अंतिम संस्कार करने ले जाने हेतु सूचना देते हुए शव को ले जाने हेतु बुलाया गया तो परिजनों ने शव को लेने एवं अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया गया।

जिस पर आज रामनगर पुलिस द्वारा मिशन हौसला के तहत मृतक के शव का अंतिम संस्कार कोविड-19 के नियमों के अनुसार किया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles