spot_img
spot_img
Saturday, March 21, 2026
spot_img

रामनगर : वीर सिंह का हत्यारा गिरफ्तार, नवंबर से चल रहा था फरार

सलीम अहमद
रामनगर (महानाद): रामनगर पुलिस ने नवंबर से फरार चल रहे वीर सिंह के हत्यारे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

बता दें कि दिनांक 03.11.2021 को कुंवर पाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि अमर सिंह ने उसके साले वीर सिंह की हत्या कर दी है। कुंवरपाल की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु की गई तथा अभियुक्त अमर सिंह पुत्र सुमेर सिंह निवासी शिव कालोनी, मालधन चौड़, रामनगर को दिनांक 04.11.2021 तथा अभियुक्त राजकुमार पुत्र अमर सिंह निवासी उपरोक्त तथा अभियुक्ता कुन्ती देवी पत्नी वीर सिंह निवासी उपरोक्त को दिनांक 24.01.2022 को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। लेकिन अभियुक्त महेन्द्र सिंह घटना के दिन से ही फरार चल रहा था, जिसकी तलाश पुलिस टीम द्वारा लगातार की जा रही थी।

कल दिनांक 12.05.2022 को मुखबिर की सूचना पर महेन्द्र सिंह को धमोला, थाना कालाढूंगी से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

पुलिस टीम में – कोतवाल अरुण कुमार सैनी, एचसीपी नन्दन सिंह , कां. अनिल कुमार तथा संजय दोसाद शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles