spot_img
spot_img
Friday, April 3, 2026
spot_img

रामनगर : युवती को बहला-फुसलाकर भगा ले गया दो बच्चों का बाप

विकास अग्रवाल
रामनगर (महानाद) : ग्राम पटरानी में दो बच्चों का बाप एक युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया।

बता दें कि ग्राम पटरानी निवासी एक व्यक्ति ने उसी के गांव के रहने वाले ललित कुमार पर उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर तथा डरा धमका कर अपने साथ ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी तथा पुलिस को मामले से संबंधित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

तहरीर में उसने आरोप लगाया कि ललित कुमार शादीशुदा है तथा दो बच्चों का बाप है। वह मेरी पुत्री को बहला-फुसलाकर तथा डरा धमका कर कहीं ले गया है। वह मेरी पुत्री के साथ किसी भी घटना को अंजाम दे सकता है तथा उसका मानसिक व शारीरिक शोषण भी कर सकता है। पीड़ित ने शीघ्र ही अपनी पुत्री को उसके चुंगल से छुड़ाने की गुहार लगाई है।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles