spot_img
spot_img
Monday, July 13, 2026
spot_img

RBI ने की जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी, देखें…

अगर आपको बैंक से जरूरी काम है तो उसे जल्द निपटा लें। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने जुलाई 2023 के लिए बैंक छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है। जुलाई महीने में बैंकों में 15 दिन कामकाज नहीं होगा। ऐसे में अगर आपको कुछ काम है तो बैंक की छुट्टी की ये लिस्ट देखकर ही जाएं। हालांकि लोगों के लिए वर्किंग डे की तरह नॉन वर्किंग डे पर भी ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस, एटीएम से ट्रांजेक्शन की सुविधा उपल्ध रहेंगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार जुलाई में कुल 15 दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। हालांकि सभी राज्यों के सभी बैंक 15 दिन बंद नहीं रहेंगे। 5 रविवार और 2 शनिवार यानी 7 दिन बैंक बंद रहेंगे। वहीं अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग कारणों से 8 दिन बैंकों में काम नहीं होगा। लिस्ट के हिसाब से अलग अलग राज्यों की छुट्टियों के आधार पर बैंक बंद रहने वाले हैं। ऐसे में यहां हम जुलाई में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे उसकी लिस्ट बता रहे हैं..

जुलाई में इस दिन रहेंगे बैंक बंद
4 जुलाई, 2023: रविवार
5 जुलाई, 2023: गुरु हरगोबिंद सिंह जयंती (जम्मू, श्रीनगर)
6 जुलाई, 2023: एमएचआईपी दिवस (मिजोरम)
8 जुलाई, 2023: दूसरा शनिवार
9 जुलाई, 2023: रविवार
11 जुलाई, 2023: केर पूजा (त्रिपुरा)
13 जुलाई, 2023: भानु जयंती (सिक्किम)
16 जुलाई 2023: रविवार
17 जुलाई, 2023: यू तिरोट सिंग डे (मेघालय)
22 जुलाई 2023: चौथा शनिवार
23 जुलाई 2023: रविवार
29 जुलाई, 2023: मुहर्रम (लगभग सभी राज्यों में)
30 जुलाई, 2023: रविवार
31 जुलाई, 2023: शहीदी दिवस (हरियाणा और पंजाब)

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles