spot_img
spot_img
Monday, March 9, 2026
spot_img

पूर्व प्रधान को गोली मारने वाले बदमाशों का एनकाउंटर, पढ़िये एनकाउंटर की पूरी कहानी

काशीपुर (महानाद) : पूर्व प्रधान श्याम सिंह को गोली मारने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पासे से 2 तमंचे 315 बोर, 1 जिन्दा कारतूस 315 बोर, 3 खोखा कारतूस 315 बोर व 5 खोखा कारतूस 9 एमएम व एक बाइक मिना नंबर प्लेट की बरामद हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि दिनांक 24.08.2025 को वह एसआई सौरभ भारती, कां. मुकेश कुमार व दीपक जोशी के साथ रात्रि के 7ः14 बजे गश्त करते हुए केलामोड़ से कुण्डेश्वरी मार्ग पर आचार फैक्ट्री के पास वाहन चैकिंग कर रहे थे कि रात्रि के 9ः40 बजे चौकी प्रभारी कुण्डेश्वरी एसआई चन्दन सिंह बिष्ट द्वारा सूचना दी गयी कि खरमासा की तरफ से दो संदिग्ध व्यक्ति बिना नम्बर की बाइक पर मुँह पर कपड़ा बांधे केलामोड़ की तरफ भागे हैं।

उक्त सूचना पर वह अचार फैक्ट्री के पास से खरमासा को जाने वाली रोड की तरफ आये और बहल्ला पुल के पास पहुँचने ही वाले थे कि खरमासा की तरफ से एक बाइक व उसके पीछे एक कार आती दिखाई दी, पुलिस जनों द्वारा अपने वाहन को बीच सड़क में धीरे-धीरे चला कर उक्त बाइक को रोकने का प्रयास किया वे बाइक को पीछे की तरफ मोड़ने लगे। बाइक के पीछे आ रही कार से एसआई चन्दन सिंह बिष्ट द्वारा चिल्लाते हुए कहा गया कि यही संदिग्ध हैं, उस दिशा में भी पुलिस टीम आता देख और खुद को पुलिस से घिरता देख संदिग्ध बाइक सवार ने अपनी बाइक सडक से नीचे जंगल की तरफ मोड़ दी और बाइक छोड़ जंगल की तरफ भाग गये।

एसएसआई जोशी ने बताया कि इस पर पुलिस जनों द्वारा वाहन से उतर कर पीछा किया तो उक्त बदमाशों ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से सीधे एक फायर कर दिया, पुलिस जनों द्वारा सिखलाई के तरीके से जमीन पर लेट कर कॉलिंग करते हुए आड़ लेकर अपनी जान बचाते हुए उन्होंने पुलिस पार्टी को आदेश दिया कि बिना उनके आदेश के कोई फायर नहीं करेगा और उनके द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्तियों को ललकारते हुए आत्मसमर्पण के लिए कहा तो उक्त संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा पुलिस पार्टी की तरफ एक और फायर कर दिया। पुलिस पार्टी की जान माल की सुरक्षा के लिए पुलिस टीम में से एसएसआई द्वारा सर्वप्रथम अपनी सरकारी पिस्टल से एक राउण्ड हावाई फायर कर पुनः ललकारते हुए आत्मसमर्पण के लिए कहा गया, लेकिन उक्त व्यक्तियों ने लगातार फायरिंग जारी रखते हुए एक और फायर पुलिस पार्टी की तरफ कर दिया।

एसएसआई ने बताया कि इस पर पुलिस पार्टी में से उनके व एसआई चन्दन सिंह बिष्ट, एसआई सौरभ भारती, एसआई कंचन पडलिया द्वारा भी आत्मरक्षा में नियंत्रित रूप से जबाबी फायर में जमीनी सतह को मद्देनजर रखते हुए एक-एक राउण्ड फायर किये गये, कुछ समय बाद एक चिल्लाने की तेज आवाज के साथ फायरिंग बंद हो गयी तो पुलिस टीम द्वारा भी फायरिंग रोक कर सावधानीपूर्वक काम्बिंग शुरू की तो देखा कि उक्त स्थान से करीब 20 कदम की दूरी पर झाडियों के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में पड़ा है, जिसके बांये पैर से खून निकल रहा है, गहरा घाव दिखाई दे रहा है । इसके दोनों हाथों में एक तमंचा 315 बोर है, इसके पास ही सामने बांयी तरफ एक खोखा पड़ा है।

इसके बाद एसएसआई जोशी द्वारा एसआई चन्दन सिंह बिष्ट को बीएनएस की धारा 105 में निहित प्रावधानों के अनुरूप वीडियोग्राफी/फोटोग्राफी हेतु निर्देशित किया गया तथा उक्त घायल व्यक्ति से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम काव्य शर्मा उर्फ कप्पू शर्मा (19 वर्ष) पुत्र सुनील शर्मा निवासी ग्राम ढकिया नं. बताया। भागने व पुलिस पार्टी पर फायर करने का कारण पूछा तो बताया कि दिनांक 21.08.2025 को मैंने अपने गांव के श्याम सिंह को गोली मारी थी, फिर मैं अपने दोस्त के साथ खाटू श्याम चला गया था, कल वापस आये, आज खरामासा के पास पुलिस हमारे पीछे पड़ गयी, हम पकड़े जाने के डर से वापस भाग रहे थे तो यहाँ भी हमारे सामने से गाड़ी आ गयी। पुलिस से बचने के लिए जंगल की तरफ भाग गये, पकड़े जाने के डर से हमने पुलिस पार्टी के ऊपर फायर किया। मेरा साथी राघव ने एक फायर किया और बचने के लिए आगे की तरफ भागा है।

जिस पर मुझ एसएसआई जोशी द्वारा कंचन पडलिया व कां. दीपक जोशी को कॉम्बिंग करने हेतु कहा गया तो कुछ समय बाद एसआई कंचन पडलिया द्वारा जोर से आवाज देकर बताया कि भागा हुआ व्यक्ति पकड़ लिया है, जिस पर बाकी पुलिसजन मौके पर पहुंचे तो एसआई कंचन पडलिया व कां. दीपक जोशी एक व्यक्ति के साथ मौजूद मिले, उक्त व्यक्ति के दाहिने हाथ में एक अवैध तमंचा व अवैध खोखा 315 बोर बरामद हुआ।

उक्त व्यक्ति के पास जाकर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम राघव उर्फ निखिल (21 वर्ष) पुत्र राजेश मिश्रा निवासी आवास विकास कालोनी, काशीपुर बताया। पूछने पर बताया कि काव्य मेरी मुँहबोली बुआ का लड़का है। दिनांक 21.08.2025 को काव्या ने उसे फोन कर बताया कि उसने गांव के ही श्याम सिंह को गोली मार दी है, हम दोनों खाटू श्याम चलते है फिर हम दोनों खाटू श्याम चले गये, आज जब हम दोनों खरमासा होते हुए काव्य के घर जा रहे थे तो खरमासा के पास पुलिस ने हमारा पीछा किया। हम भाग कर यहाँ आये तो यहाँ भी हमारे सामने पुलिस आ गयी, हम जंगल की तरफ भाग गये, मैंने व काव्य ने पुलिस पर सीधे फायर कर दिया, फिर में बचने के लिए छुप गया।

इसके बाद पुलिस मुठभेड़ (एनकाउंटर) की घटना की जानकारी उच्चाधिकारीगणों एवं सीटी कन्ट्रोल रूम को दी गयी तथा मौके पर फोरेन्सिक फील्ड यूनिट अथवा जनपदीय फील्ड को भेजने का अनुरोध किया गया तथा घटनास्थल सुरक्षित किया गया।

एनकाउंटर के द्वौरान घायल काव्य शर्मा व इसके साथी द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से अवैध तमंचे से फायर किया गया है, और राघव मिश्रा को भी अपने साथी काव्य शर्मा द्वारा किये गये अपराध की जानकारी थी, फिर भी राघव शर्मा द्वारा उक्त अपराध की जानकारी पुलिस को न दे कर काव्य शर्मा का साथ दिया गया है, उक्त दोनों को इनके जुर्म धारा 109 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट से अवगत कराते हुए तथा कोतवाली काशीपुर में पंजीकृत एफआईआर धारा 109 बीएनएस में धारा 239 की बढोत्तरी करते हुए अभियुक्त काव्य शर्मा को उसके जुर्म धारा 109 बीएनएस व अभियुक्त राघव को जुर्म धारा 239 बीएनएस के अपराध से भी अवगत कराते हुए हरिासत में ले लिया गया।

मुठभेड में घायल काव्य शर्मा के जीवन रक्षा के दृष्टिगत मौके पर ही तत्काल एसआई सौरभ भारती द्वारा प्राथमिक उपचार देते हुए उसे सरकारी अस्पताल रवाना किया गया।

अभियुक्त राघव से उनके पास से बरामद बाइक के बारे में पूछने पर कुछ भी बताने में कसिर रहा। कोई सन्तोषजनक उत्तर नहीं दे पाया, जिस पर बाइक को कब्जे में ले लिया गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles