spot_img
spot_img
Thursday, March 5, 2026
spot_img

काशीपुर : सीनियर सिटीजन की छूट बहाल करो, जाम-गड्ढों से निजात दिलाओ

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति काशीपुर के अध्यक्ष हरीश कुमार सिंह एडवोकेट के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने दो ज्ञापन एसडीएम को सौंपे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे ज्ञापन में उन्होंने मांग की कि पूर्व की भाँति सीनियर सिटीजन को रेलवे मे मिलने वाली छूट जो केंद्र सरकार ने समाप्त कर दी है । उनकी आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए पुनः बहाल की जाये।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजे गये दूसरे ज्ञापन में मांग की है कि काशीपुर मे बन रहे फ्लाई ओवर के दोनों ओर की सर्विस लेन मरम्मत के अभाव में उसमे बड़े-बड़े गड्ढे हो गये है जिस कारण सड़क पर चलना दूभर हो गया है। महाराणा चौक से आवास विकास के गेट तक उसकी शीघ्र मरम्मत करवाई जाये। साथ ही नगर क्षेत्र मे ई रिक्शा के मार्ग निर्धारित न होने के कारण शहर में हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर व्यक्तिगत व व्यवसायिक वाहन बेतरतीब खड़े रहते हैं, जिससे हमेशा परेशानी बनी रहती है। उन्होंने एसडीएम से उक्त बिन्दुओं को संज्ञान में लेकर जन हित में कार्यवाही करने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में चंद्र भूषण डोभाल, सुरेश शर्मा, मनोज जोशी एडवोकेट, उमेश जोशी एडवोकेट, हरिप्रकाश शर्मा, अरुण वर्मा, सुरेश जोशी, मनोज डोबरियाल, टीका सिंह सैनी, खान चौधरी, आरसी पाठक आदि शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles