spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी का जसपुर में हुआ जोरदार स्वागत

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी के जसपुर पहुँचने पर कार्यकर्तियों ने फूल मालायें पहना कर भव्य स्वागत किया।

विगत दिवस देहरादून से हल्द्वानी जा रही भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी के जसपुर पहुंचने पर महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष उमा विश्नोई के नेतृत्व में कार्यकर्तियो ने उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष रितु खंडूरी ने सभी कार्यकर्ताओं से मिशन 2022 फतेह करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याण की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जनसंपर्क करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं का लाभ हर एक व्यक्ति को हर कीमत पर मिले और सरकार की मूलभूत सुविधाएं जन-जन तक पहुंचे।

इस अवसर पर मोहिनी शर्मा, सोनिका चौहान, लक्ष्मी देवी, रेखा गुप्ता, अनीता पवार आदि मौजूद रहीं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles