spot_img
spot_img
Monday, April 13, 2026
spot_img

रुद्रपुर : बिग बाजार मॉल केस्पा सेंटर में हो रहा था देह व्यापार, पुलिस ने किये 6 महिलाओं सहित 10 गिरफ्तार

रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस ने बिग बाजार मौल के ऊपर संचालित किये जा रहे स्पा सेंटर पर छापा मारकर 6 महिलाओं सहित 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि एण्टी युमन ट्रैफिकिंग यूनिट जनपद उधम सिंह नगर की प्रभारी निरीक्षक बसन्ती आर्य अनैतिक देह व्यापार व बाल विवाह आदि रोकथाम हेतु अपने हमराही, कां. नवीन गिरी, कपिल भाकुनी, नारायण दत्त, प्रियंका आर्या, ममता मेहरा तथा प्रियंका कोरंगा के साथ सिडकुल में गश्त पर थे। जैसे ही वे साईबर थाना सिडकुल के पास पहुंचे तो एक मुखबिर ने बताया कि काफी दिनों में बिग बाजार मॉल के ऊपर सेवन स्काई स्पा सेंटर में अनैतिक कार्य किया जा रहा है। वहां आये दिन दिल्ली आदि शहरों से संदिग्ध युवक-युवतियों का आना जाना हो रहा है। यदि वहां जाकर छापा मारा जाये तो युवक-युवतियां अनैतिक कार्य करते हुए पकड़े जा सकते हैं।

मुखबिर की सूचना पर निरीक्षक बसंती आर्य ने तुरंत सेवन स्काई स्पा सेंटर में छापा मारा। तो छापे के दौरान स्पा सेंटर से 4 युवक अमित प्रकाश पुत्र प्रकाश चंद्र निवासी ग्राम ताजपुर, हरियाणा, राजेन्द्र सिंह पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी मुनस्यारी, पिथौरागढ़, प्रदीप सैनी पुत्र जयराम सैनी निवासी ग्राम कुन्दननगर, गदरपुर तथा संतोष पुत्र राकेश जाटव निवासी बाटा, फरीदाबाद व 6 युवतियां, 10 मोबाइल फोन, 4 आधार कार्ड, 2 एटीएम कार्ड, 3 पैन कार्ड तथा रिसेप्शन काउण्टर से 1 कस्टमर एंट्री रजिस्टर, 1 पैकेट कण्डोम का, कमरों से 4 प्रयोग किये गये कण्डोम व 4 खुले कण्डोम, 3 जेंट्स पर्स, 4 लेडीज पर्स व 4500/- रुपये बरामद किए गए। लड़कियां फरीदाबाद (हरियाणा), दिल्ली व उत्तर प्रदेश की निवासी हैं।

युवक व युवतियों पर धारा 3/4/5/6/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles