spot_img
spot_img
Wednesday, March 11, 2026
spot_img

रुद्रपुर : रोज बिना बताये घर से गायब हो जाती थी नाबालिग युवती, जब पुलिस ने की छानबीन तो…

रुद्रपुर (महानाद) : पुलिस ने एक नाबालिग युवती को देह व्यापार कराने वाले गैंग के चंगुल से निकालकर 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि दो अभियुक्त फरार होने में कामयाब हो गए।

बता दें कि कुछ दिन पूर्व एक व्यक्ति ने एन्टी हयूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर बसन्ती आर्य को तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री घर से बिना बताये अक्सर घर से गायब हो जाती है । पूछने पर वह गुमसुम व डरी हुई रहती है। जिस कारण वह और उसका परिवार डिप्रेशन में है और उसकी पुत्री को किसी महिला द्वारा दुराचार में फंसाने की आशंका है।

प्राप्त शिकायत गम्भीरता से लेते हुये इंस्पेक्टर बसन्ती आर्य द्वारा उसकी पुत्री की खोजबीन हेतु क्षेत्र में पूरी टीम को गोपनीय तरीके से लगाया गया। पुलिस टीम की खोजबीन करने पर शिकायतकर्ता की पुत्री अचानक स्वयं अपने घर पर वापस आ गई। जिसकी सूचना शिकायतकर्ता द्वारा इंस्पेक्टर बसन्ती आर्य को दी गयी। जिसके बाद उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसे व उसकी दोस्त को एक युवती व दो युवकों द्वारा कई समय से अपने पास रखकर उनसे अनैतिक व्यापार कराया जा रहा है । जिसमें कई लोग संलिप्त हैं । आज उस युवती ने उन लोगों को फोन पर बात करते हुए सुना कि उसे 6 लाख रुपये में बेच रहे हैं। जिसके बाद दोनों ही युवत्तियां उस युवती व युवकों के चगुल से किसी तरह भागकर वापस घर आ गयी।

युवती द्वारा बताई गयी बातों की सत्यता के लिये उस युवती के मोबाईल की खोजबीन की गई। खोजबीन पर प्राप्त उस युवती का मोबाईल नं. पर स्वयं ही शिकायतकर्ता द्वारा अनैतिक व्यापार करने हेतु युवतियां उपलब्ध कराने की व्हाट्सअप मैसेज से मांग की गयी तो उस युवती द्वारा शिकायतकर्ता की नाबालिग पुत्री का ही फोटो व्हाट्सअप के माध्यम से भेज दिया दिया गया । जिसके बाद एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी द्वारा इस बात की जानकारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट के नोडल अधिकारी सीओ सिटी रुद्रपुर व उच्चाधिकारीगणों को दी गई। तलाश करने पर युवती द्वारा बताये अनुसार युवक-युवतियों का पता लगाकर 5 युवक युवतियों को जनपथ रोड, वनखण्डी, फेस -2 ट्रान्जिट कैम्प से सोमवार, 13.09 2021 को गिरफ्तार कर लिया गया। युवती के कमरे से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामाग्री भी बरामद की गयी। घटना में संलिप्त दो अन्य युवक मौके पर नहीं मिले। पकड़ें गये युवक-युवतियों के विरुद्ध थाना ट्रान्जिट कैम्प में एफआईआर सं. 260/2021 धारा 376/370/342/34 भादवि व 3/4/5/6/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम तथा 5/6 पोक्सो अधिनियम का पंजीकृत किया गय।

गिरफ्तार अभियुक्त –
1- रीतिका सरीन उर्फ राधिका (31 वर्ष) पुत्री विपिन सरीन पत्नी राजू उर्फ अय्याज खान, निवासी म.नं.-34 फाजलपुर, महरौला, रुद्रपुर उधम सिंह नगर, हाल निवासी जनपथ रोड, वनखण्डी, फेस -2, ट्रान्जिट कैम्प, उधम सिंह नगर।
2- लक्ष्मी (38 वर्ष) पत्नी रूपेश पुत्री स्व. सुदामा मिस्त्री निवासी श्याम टाकीज, कंचनतारा होटल के पास, हाल निवासी श्मशान घाट रोड, थाना ट्रान्जिट कैम्प, उधम सिंह नगर।
3- राजा खान उर्फ रौनक (25 वर्ष) पुत्र जफर खान निवासी इन्द्रा कालोनी, गली नं.-1, उधम सिंह नगर।
4 – कुनाल वर्मा उर्फ गोलू (27 वर्ष) पुत्र स्व. अभिनन्दन वर्मा निवासी शान्ति विहार, मकान नं.-748, वार्ड नं.-17, रुद्रपुर, उधम सिंह नगर। 5- संजय उर्फ सुजोय सेन (45 वर्ष) पुत्र सुनील रमन सेन मकान नं.-1715, वार्ड नं.-2, शिवनगर, रुद्रपुर हाल निवासी- कृष्णा विहार कालोनी, ट्रान्जिट कैम्प, रुद्रपुर।

फरार अभियुक्त –
1- चन्दन निवासी खेड़ा, रुद्रपुर उधम सिंह नगर।
2- घनश्याम बठला निवासी पहाड़गंज, रुद्रपुर।

बरामद माल –
1- मोबाईल फोन -2,
2- पहचान पत्र -2
3 – पैन कार्ड -2
4 – आधार कार्ड -2
5 आपत्तिजनक सामाग्री -1 पेटी
6 – घटना में प्रयुक्त एक चादर व अन्य सामान

पुलिस टीम में – क्षेत्राधिकारी नगर / नोडल अधिकारी एन्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट अमित कुमार, निरीक्षक बसन्ती आर्य प्रभारी एएचटीयू रुद्रपुर, एसआई विनोद फर्त्याल थानाध्यक्ष थाना ट्रान्जिट कैम्प, कां. कपिल भाकुनी, नवीन गिरी, नारायण दत्त, ममता मेहरा, प्रियंका आर्या, रेखा टम्टा तथा कां. चालक भगवत रावल शामिल थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles