spot_img
spot_img
Thursday, May 28, 2026
spot_img

सल्ट विधायक महेश जीना के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान

मोहित अग्रवाल
सल्ट (महानाद) : विधायक महेश जीना के जन्मदिन के मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मानिला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 130 लोगों ने रक्तदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। इस मौके पर विधायक जीना ने स्वास्थ्य केन्द्र में कई मशीनें भी दान में दी और स्वयं भी वहाँ मौजूद रहे। लोगों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए उनकी दीर्घायु की कामना की।

विधायक जीना ने सभी को धन्यवाद देते हुए सल्ट के चहुंमुखी विकास के लिये संकल्पबद्धता दोहरायी। इस दौरान अनेकों लोगों ने भाजपा की सदस्यता भी ग्रहण की।

इस अवसर पर स्वर्गीय श्री बालकृष्ण देवकी जोशी चेरीटेबल ब्लड बैंक हल्द्वानी के डॉ. संजय गोस्वामी, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. दीपक, डॉ. नीलम, डॉ. सतीश चन्द्र, डॉ. कविता भारती, डॉ. कैलाश भारती व सल्ट से सीएचसी देवायल के प्रभारी डॉ. सौरभ, डॉ. सैफी तथा भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles