spot_img
spot_img
Tuesday, March 24, 2026
spot_img

रुद्रपुर : शहनवाज पर हिन्दू आईडी बनाकर लव जेहाद की कोशिश करने का आरोप

रुद्रपुर (महानाद) : विहिप/बजरंग दल कार्यकर्ता ने शहनवाज नाम के युवक पर हिन्दू आईडी बनाकर लव जेहाद की कोशिश करने का आरोप लगाया है। ट्रांजिट कैंप पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरु कर दी है।

रविन्द्र नगर, आवास विकास, रुद्रपुर निवासी जोगेन्द्र सिंह ने ट्रांजिट कैंप पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह वर्तमान समय में विश्व हिन्दू परिषद/बजरंग दल का कार्यकर्ता हैं। उनके संज्ञान में आया है कि एक मुस्लिम धर्म का युवक मौ. शहनवाज जो वर्तमान समय में मीसो के ऑफिस आवास विकास में काम करता है, उसके द्वारा फेसबुक (सोशल मीडिया प्लेटफार्म) पर प्रेम प्रताप सिंह के नाम से फेसबुक आईडी चलाई जा रही है, जो कि हिन्दू पहचान है।

जोगेन्द्र सिंह ने बताया कि शहनवाज ने अपनी प्रोफाईल फोटो पर भी महिलाओं को बरगलाने के लिये ‘राधाकृष्ण’ की फोटो लगा रखी है और इस झूठी पहचान के आधार पर हिन्दू धर्म से जुड़ी महिलाओं को फेसबुक मैसेन्जर के माध्यम से मैसेज भेजकर प्रलोभन देकर बरगला रहा है। इसके द्वारा लव जेहाद की कोशिश की जा रही है।

जोगेन्द्र सिंह ने शहनवाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस ने तहरीर के आधार पर शहनवाज के खिलाफ आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच ट्रांजिट कैंप प्रभारी निरीक्षक मोहन चंद्र पांडे स्वयं कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles