spot_img
spot_img
Thursday, February 19, 2026
spot_img

सावधान : जसपुर में मॉर्निंग वॉक को जा रही महिलाओं के साथ अश्लील हरकत

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : अगर आप सुबह जल्दी घूमने जाते हैं, तो आप सतर्क रहें। विशेष रूप से महिलाएं, जो अकेले या दो हैं। बहुत सावधान रहें। कुछ असामाजिक तत्व संख्या में कम होने का फायदा उठाकर महिलाओं के साथ अंधेरे का फायदा उठाकर अश्लील हरकतें कर रहे हैं। कृपया सावधान रहें। दूसरों को भी जागरूक करें।

आज रविवार को सुबह ऐसी ही घटना नगर में घटित हुई है। मॉर्निंग वॉक को गई महिला को मौका पाकर बुरी नियत से घात लगाए बैठे युवक ने धर दबोचा। चीख-पुकार सुनकर मौके पर एकत्र हुए लोगों को देख युवक भाग गया। जानकारी के अनुसार आज पर आज सुबह लगभग 5ः30 बजे सुबह की सैर को गए अशोक सिद्धू, आशीष चौबे, नन्हे लाल आदि लोगों ने बताया कि ब्लॉक-कलियावाला रोड पर सड़क के पास से दो महिलाएं मॉर्निंग वॉक को जा रही थीं कि वहां पर बुरी नीयत से घात लगाए बैठे एक काले रंग के कपड़े पहने अज्ञात युवक ने उस महिला को पीछे से जाकर दबोच लिया। काफी छुड़ाने पर भी जब उसने महिला को नहीं छोड़ा तो महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर मौके पर एकत्र हुए लोगों को आता देख वह काले कपड़े पहने युवक भाग खड़ा हुआ। घबराई महिला से मालूमात करने पर वह कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं थी।

बुरी तरह से डरी सहमी महिला ने केवल इतना कहा कि वह हर रोज सुबह की सैर को निकलती है। आज किसी अज्ञात युवक ने पीछे से आकर उसे दबोच लिया। लोगों द्वारा कोतवाली पुलिस में शिकायत करने पर कोतवाल जेएस देउपा कहा कि कल सुबह से चीता मोबाइल पुलिस की गश्त करा दी जाएगी। मामला नगर में जैसे ही चर्चा का विषय बना तो सुबह की सैर को जाने वाली महिलाओं में दहशत फैल गई।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles