spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

दुखद : काशीपुर में संतोषी माता के रूप में प्रसिद्ध कौशल्य देवी का निधन

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : नगर क्षेत्र में संतोषी माता के रूप में प्रसिद्ध कौशल्या देवी का आज 87 वर्ष की उम्र में निधन हो गया।

कौशल्या देवी के बड़े पुत्र घनश्याम पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह 11.30 बजे उन्हें अचानक चक्कर आया और वह गिर गईं। मौके पर पहुंचे डॉक्टर ने बताया कि उनका निधन ब्रेन हेमरेज के करण हुआ है।

बता दें कि मौ. कटोराताल निवासी कौशल्या देवी के लाखों की संख्या में भक्त हैं। उनके भक्त उन्हें संतोषी माता मानते थे। उन्होंने अपने आवास पर मां संतोषी का एक मंदिर भी बनाया है जहां बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना करने आते हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles