spot_img
spot_img
Thursday, March 26, 2026
spot_img

साध्वी का वेश धर कर भिक्षा मांग रही थी मुस्लिम महिला, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

मेरठ (महानाद) : एक मुस्लिम महिला द्वारा हिन्दू साघ्वी का वेश धर कर भिक्षा मांगते देख लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

बता दें कि बृहस्पतिवार को रामपुर मनिहारन क्षेत्र के गुर्जर चौपाल में एक महिला भगवा कपड़े पहन, सिर पर लाल चुनरी ओढ़े तथा हाथों में कमंडल लिए पूरी तरह सनातनी साध्वी का भेष धरे भिक्षा मांग रही थी। नई साध्वी को अपने इलाके में देख लोगों को शक हुआ। वहां मौजूद एक बजरंग दल कार्यकर्ता ने जब महिला से गांयत्री मंत्र सुनाने को कहा तो वह हकबका गई। और गायत्री मंत्र न सुना सकी। जिसके बाद लोगों ाको शक हो गया कि यह साध्वी नहीं है।

जिसके बाद लोगों ने उसका आधार कार्ड चेक किया तो पता चला कि उक्त महिला मुस्लिम है। उसके आधार कार्ड पर उसका नाम पम्मी पत्नी मतलूब निवासी गढवा की मजरी, डेहा बस्ती, यमुनानगर लिखा हुआ था। जिसके बाद बजरंग दल कार्यकर्ता के साथ ही मौजूद अन्य लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गयी। लेकिन लोगों को बेवकूफ बनाकर धर्म के साथ खिलवाड़ करने तथा आस्था के नाम पर ठगी करने वाली इस महिला को पुलिस ने बिना किसी कार्यवाही के केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles