spot_img
spot_img
Friday, March 6, 2026
spot_img

समाज की सेवा व ब्राह्मण एकता का भाव ही जीवन का उद्देश्य : राजेन्द्र कौशिक

अम्बाला (महानाद) : जीवन में अगर हम किसी भी जरूरतमन्द प्राणी, जीव-जन्तु, धर्म, देश व आपसी भाईचारे के कार्य में कुछ कर जाये तो मानों हमारा जीवन धन्य हो गया। यह बात ब्राह्मण एकता शक्ति के कोर्डिनेटर, सर्वधर्म समाज कल्याण सोसायटी के प्रधान व राष्ट्रपति पदक विजेता राजेन्द्र कौशिक ने अपने 66वें जन्मदिवस के अवसर पर सांझा करते हुए कही।

इस अवसर पर विश्व ब्राह्मण महासंघ के प्रधान जिले सिंह पिंचोलिया,अम्बाला जिला ब्राह्मण सभा के संस्थापक सदस्य, अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार ऑबजर्वर के सलाहकार व वरिष्ठ पत्रकार सुभाष शर्मा, मुख्य सलाहकार वेद प्रकाश कौशिक, संरक्षक जोगिंदर पाल कौशल, डॉ. सुरेश शर्मा, रविन्द्र शर्मा, सुरेन्द्र राजू ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनायें दीं।

कौशिक परिवार द्वारा जन्म दिवस पर हवन यज्ञ कर दिन की शुरुआत की गई और सेक्टर 10 पार्क में पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर देव नारायण तिवाड़ी, प्रवीण शर्मा धनाना, तरसेम शर्मा, देवी दयाल शर्मा, एमएस रंधावा, भमभोली से आचार्य गोपाल शर्मा आदि ने शिरकत कर उन्हें जन्मदिवस की बधाई दी।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles