spot_img
spot_img
Saturday, March 28, 2026
spot_img

ससुरालियों ने विवाहिता को पीट पीट कर मार डाला

अब्दुल सत्तार

पिरान कलियर (महानाद) : कलियर थाना अंतर्गत ईमली खेडा चौकी क्षत्र के गाँव कोटामाछारेडी में एक विवाहिता की उसके ससुराल वालों ने पीट पीटकर हत्या कर दी। मृत महिला गर्भवती बताई जा रही है। सूचना पर कलियर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर महिला के शव को पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए सिविल हॉस्पिटल रुड़की भिजवा दिया।

बताया जा रहा है कि ससुरालियो ने महिला के बच्चे को भी पीटकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया है। पुलिस ने बच्चे को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया है जिसकी हालात गम्भीर बताई जा रही है।

कलियर थाना प्रभारी धर्मेन्द्र राठी ने बताया कि दीपा पुत्री शीशपाल की शादी तीन साल पहले थाना क्षत्र के गाँव कोटामाछारेडी गाँव मे हुई थी। महिला के पिता ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी बेटी को ससुराल वालों ने पीट पीटकर मार दिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles