spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

काशीपुर : बच्चे को बचाना दुकानदार को पड़ा भारी, गुंडो ने मारपीट कर किया घायल

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : दढ़ियाल बस अड्डे पर एक दुकानदार को गुंडों से एक बच्चे को बचाना भारी पड़ गया, गुंडों ने उसे, उसके पुत्र व उसके कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया। दुकानदार की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

दढ़ियाल रोड, विकास नगर, काशीपुर निवासी ऊदल सिंह पुत्र शिवलाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दिनांक 10.05.2025 की शाम के लगभग 5 बजे दढ़ियाल बस अड्डे के सामने अपनी बिजली की दुकान पर बैठा कार्य कर रहो था। उसी समय दिव्यांश, अजय, निक्के, विशाल, सूरज, सौरभ व अन्य तीन अज्ञात व्यक्तियों के साथ दुकान के पास में एक बच्चे को मार रहे थे। वह अपनी दुकान से बाहर आया और कहा कि इस बच्चे को क्यों मार रहे हो तो उन्होंने उस बच्चे को छोड़ कर उसे मारना शुरू कर दिया और माँ-बहन की गालियां देकर बोलने लगे कि तू हमारे बीच में क्यों बोल रहा है, तू हमे जानता नहीं है, हम ऐसे ही मारपीट करते रहते हैं और उसे मारने लगे।

ऊदल सिंह ने बताया कि वह अपनी दुकान की तरफ को भागा तो उसे देखकर उसका पुत्र कुशलेन्द्र कुमार व दुकान पर कार्य करने वाला कर्मचारी योगराज उसे बचाने के लिए आये तो उक्त लोगों ने उनको भी लाठी-डंडो से मारना शुरू कर दिया। जब पड़ोस के अन्य लोग आये तो यह लोग जाते-जाते उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गये।

ऊदल सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने उक्त लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई सुनील सुतेड़ी के सुपुर्द की है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles