spot_img
spot_img
Sunday, May 24, 2026
spot_img

नवोदय विद्यालय की टीचर के साथ हो गया स्कैम

रुद्रपुर (महानाद) : नवोदय विद्यालय में मलयाम की टीचर के साथ स्कैम हो गया। साइबर ठगों ने रिचार्ज के नाम पर 1 लाख 99 हजार रुपये ठग लिये। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

जवाहर नवोदय विद्यालय, रुद्रपुर निवासी श्रीदेवी एम पुत्री केसी आनन्द ने प्रभारी निरीक्षक, साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन, कुमायूं परिक्षेत्र रुद्रपुर में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह जवाहर नवोदय विद्यालय, रुद्रपुर में मलयालम की अध्यापिका हैं । दिनाँक 15.04.2026 को उन्होंने अपने फोन से जियो ऐप के माध्यम से से 899 रूपये का 3 महीने का रिचार्ज किया, लेकिन वह सफल नहीं हुआ।

श्रीदेवी एम ने बताया कि इस पर उनके द्वारा गूगल पर जियो का कस्टमर केयर का नम्बर खोजा गया, जिसके बाद दिनाँक 18.04.2026 की रात्रि के लगभग 8 बजे उनके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि वह जियो हैड आफिस से बात कर रहा है। उन्होंने जियो का रिचार्ज किया था, जो अभी तक उन्हें प्राप्त नहीं हुआ है। वह उन्हें कुछ फोन की सैटिंग बता रहा है, जिसे करने के बाद उन्हें उनका रिचार्ज प्राप्त हो जायेगा।

श्रीदेवी एम ने बताया कि कॉलर द्वारा कहे अनुसार उन्होंने गूगल पे में जाकर अपना पिन डाला वैसे ही उनके फोन से पहले 99 हजार रुपये तथा दूसरी बार में 1 लाख रुपये कट गये।

उन्होंने उनकी रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात ठग के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। मामले की जांच कोतवाल मनोज रतूड़ी स्वयं कर रहे हैं।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles