spot_img
spot_img
Saturday, March 28, 2026
spot_img

10 मई को निकाली जायेगी भगवान परशुराम की द्वितीय विशाल शोभा यात्रा : सुभाष शर्मा

विकास अग्रवाल
काशीपुर (महानाद) : ब्राह्मण सभा समिति काशीपुर द्वारा आगामी 10 मई 2024, शुक्रवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा।

उक्त जानकारी देते हुए ब्राह्मण सभा समिति के अध्यक्ष सुभाष शर्मा ने बताया कि 10 मई को ब्राह्मण सभा समिति के द्वारा प्रातः 9ः00 बजे हवन पूजन तथा प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रहेगा शाम को 4ः00 बजे से शोभा यात्रा का आयोजन होगा। शोभायात्रा काशीपुर नगर के किला मौहल्ले से प्रारंभ होकर मेन बाजार होते हुए रामलीला ग्राउंड पहुंचेगी। जहां श्री रामलीला मैदान में आरती, प्रसाद वितरण के बाद सम्पन्न हो जायेगी।

सुभाष शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर समिति द्वारा नगर की सभी ब्राह्मण संस्थाओं – श्री गौड़ ब्राह्मण सभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण उत्थान सभा, अखिल भारतीय ब्राह्मण महा सभा के साथ ही सनातन धर्म प्रेमी आस्था रखने वाली संस्थाओं श्री अग्रवाल सभा, श्री पंजाबी सभा, श्री खत्री सभा, श्री कुमारतनय वैश्य सभा, श्री कायस्थ सभा के पदाधिकारियों को भी सपरिवार आमंत्रित किया गया है। सनातन धर्म प्रेमियों को इस शोभायात्रा में निमंत्रण देकर बुलाया गया है। यात्रा की व्यवस्था यात्रा प्रमुख विकास शर्मा खुट्टू की देख रेख में संपन्न होगी।

शोभायात्रा प्रमुख विकास शर्मा ‘खुट्टू’ ने बताया कि भगवान परशुराम शोभायात्रा में नगर के प्रतिष्ठानों से शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया जाएगा और कई धर्म प्रेमी लोगों के द्वारा शोभा यात्रा के दौरान बीच-बीच में जलपान की व्यवस्था भी की गई है।

यात्रा व्यवस्था में शैलेन्द्र शर्मा, स्वतंत्र प्रकाश त्यागी, पीयूष गौड़, विकास शर्मा नगर निगम, हितेश शर्मा, लोकेश शर्मा, हरदीप शर्मा, सर्वेश शर्मा आदि बंधुओं का विशेष सहयोग रहेगा।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles