spot_img
spot_img
Tuesday, February 24, 2026
spot_img

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश आर्य ने थामा भाजपा का दामन, सियासी हलचल तेज…

उत्तराखंड में बागेश्वर उपचुनाव को सियासत गरम है। जहां एक और बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार की गिरफ्तारी से माहौल गरम हो गया तो वहीं कांग्रेस में बीजेपी की सेंधमारी जारी है। शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश आर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है। जिससे जहां कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है वहीं बीजेपी को मजबूती मिली है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  पूर्व कैबिनेट मंत्री और खटीमा से पूर्व विधायक रहे सुरेश आर्य ने भाजपा का दामन थाम लिया है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने सरकारी आवास पर पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश आर्य को पार्टी की सदस्यता दिलाई है। सुरेश आर्य पार्टी में शामिल होने के बाद सीधे बागेश्वर में उपचुनाव के प्रचार करने के लिए पहुंच रहे हैं। भाजपा ने सुरेश आर्य की ड्यूटी बागेश्वर उपचुनाव में लगाई है, बागेश्वर विधानसभा आरक्षित सीट है और सुरेश आर्य दलित बड़े नेता माने जाते हैं।

आपको बता दें कि 1984 से 1989 तक सुरेश आर्य पहली बार विधायक रहे है, 1996 से लेकर 2002 तक दूसरी बार विधायक रहे, 2000 में उत्तराखंड राज्य का गठन होने के बाद नित्यानंद सरकार में सुरेश आर्य कैबिनेट मंत्री भी बने।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles