spot_img
spot_img
Monday, March 23, 2026
spot_img

सेवा इंटरनेशल भारत ने वीगार्ड के सहयोग से क्षेत्र में लगाये मेडिकल कैम्प, हजारों लोगों ने उठाया लाभ

काशीपुर/जसपुर (महानाद) : सेवा इंटरनेशल भारत ने वीगार्ड के सहयोग से क्षेत्र में मेडिकल कैम्प लगाये जिसमें हजारों लोगों ने विशेषज्ञा डॉक्टरों से परामर्श लेकर अपना इलाज करवाया।

आपको बता दें कि सेवा इंटरनेशल भारत ने वीगार्ड के सहयोग से प्रतापपुर, गोपीपुरा, बाँसखेड़ा खुर्द, बरखेड़ा पांडे, करनपुर, श्यामनगर, लालपुर व हरियावाला में दिनांक 9 मार्च से 17 मार्च 2026 तक मेडिकल कैम्प का आयोजन किया। शिविरों ने ग्रामीण समुदाय को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने और जागरूकता बढ़ाने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

शिविरों में 781 नेत्र रोगी, 359 दंत रोगी, 246 स्त्री रोगी, 84 आयुष रोगी एवं 1515 सामान्य रोगी शामिल रहे। शिविर में 98 नेत्र रोगियों में मोतियाबिंद की पहचान कर उन्हें शल्य चिकित्सा हेतु हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके अतिरिक्त 372 रोगियों का रक्तचाप परीक्षण भी किया गया।

इस अवसर पर ग्राम प्रधान शेखर राज, गोकुल भंडारी, सांसद प्रतिनिधि रवि साहनी, सामाजिक कार्यकर्ता अश्वनी शर्मा, सेवा इंटरनेशनल स्टेट हेड तारकराम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। साथ ही मनवर रावत, राहुल रावत, जीतेन्द्र कुमार पुरोहित, डॉ. दिव्या, डॉ. विपुल, डॉ. रितेश, डॉ. विपिन राणा तथा सहयोगी स्वास्थ्यकर्मी टीम (शैलदीप सिंह, वासुदेव फार्मासिस्ट, नरगिस नर्स, गायत्री नर्स, राधा नर्स, कविता नर्स आदि) ने शिविर को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

उक्त स्वास्थ्य शिविर ग्रामीण समुदाय के लिए स्वास्थ्य जागरूकता और सेवा का सशक्त माध्यम सिद्ध हुए। शिविर ने न केवल रोगियों को प्राथमिक उपचार और रेफरल की सुविधा प्रदान की, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति विश्वास और सामुदायिक सहयोग की भावना को भी मजबूत किया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles