spot_img
spot_img
Thursday, March 12, 2026
spot_img

दर्दनाक : मिलने से किया मना तो शकील मियां ने सरे बाजार काट दिये नीलम के हाथ, कान और ब्रेस्ट

भागलपुर (महानाद) : बिहार के भागलपुर में शकील मियां ने एक महिला की खौफनाक तरीके से सरे बाजार हत्या कर दी।

बता दें कि शनिवार शाम को पीरपैंती बाजार स्थित सिंधिया पुल के पास पहले से घात लगाये बैठे एक शकील मियां ने नीलम नाम महिला को धारदार हथियार से काट दिया। महिला जैसे ही वहां पहुंची उसने गमछे से धारदार हथियार निकाला और महिला के हाथ, पैर, कान, बेस्ट सहित शरीर के कई अंग काट डाले। जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक अपराधी हथियार लहराते फरार हो गये।

घायल अवस्था में महिला को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला के हाथ पैर कटे हुए थे। उसका ब्रेस्ट भी कटा हुआ था। पीठ और दोनों कान कटे हुए थे। घटना के बाद घायल हुई नीलम ने हमलावर का नाम मौ. शकील मियां बताया है। आसपास के लोगों ने महिला के बयान की रिकॉर्डिंग की हुई है। मौके से मौहम्मद शकील की चप्पल और गमछा भी बरामद हुए है। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी हुई है।

छोटी दीलोरी निवासी महिला नीलम के पमि अशोक यादव ने बताया कि मेरी पत्नी नीलम देवी कुछ काम से बाजार गई थी। हम लोगों की शकील मियां से पहले से कोई दुश्मनी नहीं थी, लेकिन इस तरह का हादसा होना मेरे समझ से परे है।

पीरपैंती थानाध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि नीलम देवी और शकील मियां के खेत आस पास ही हैं। इसलिए शकील मियां नीलम के घर आता-जाता रहता था। इस दौरान दोनों में नजदीकी संबंध बन गए थे। जब परिजनों को इसका पता चला तो उन्होंने नीलम को समझाया और शकील को चेतावनी देकर घर आने से मना कर दिया। इसके बाद शकील ने नीलम से संपर्क बनाने का जब भी प्रयास किया, उसने मिलने से मना कर दिया। नीलम की बेरुखी से नाराज शकील ने धारदार हथियार से नीलम को कत्ल करने के इरादे से बेरहमी से उसके अंगों पर वार पर वार कर काटता चला गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles