spot_img
spot_img
Sunday, March 15, 2026
spot_img

बुर्का पहन कर गई प्रेमी से मिलने, फिर भी पति ने पहचान लिया, कर दी पिटाई

लखनऊ (महानाद) : कहते हैं प्यार कितना ही छिपाओ लेकिन एक दिन सामने आ ही जाता है। हाल ही में सोशल मीडिया पर लखनऊ की एक सड़क पर एक बीवी के अपने पति को धोखा देने का वीडियो वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि एक युवती अपने पति को धोखा देती पकड़ी गई। पत्नी बुर्का पहन कर अपने प्रेमी से मिलने गई थी और अपने प्रेमी के साथ कार में बैठी थी, लेकिन उसके पति ने उसे बुर्के के पीछे से भी पहचान लिया और बीच सड़क पर ही उसकी पिटाई शुरू कर दी।

युवती ने काले रंग का बुर्का  पहन कर अपने प्रेमी के साथ घूमने गई थी, लेकिन उसके पति को इसका पता चल गया और अपनी स्कूटी से कार का पीछा कर अपनी पत्नी को रंगे हाथ पकड़ लिया और कार से अपनी पत्नी को बाहर निकालकर उसकी उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वहां तमाशा देख रहे लोगों में से किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया, जहां से ये वायरल हो गया।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles