spot_img
spot_img
Saturday, April 4, 2026
spot_img

काशीपुर : काम से बाजार गई शीतल हुई संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : घर के बाहर काम से गई विवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है।

मौहल्ला महेशपुरा निवासी सोहन सिंह पुत्र राजाराम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि विगत 29 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे उसकी पत्नी शीतल घर से बाजार किसी काम के लिए गई थी। जो कि संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। जिसको उसने नाते रिश्तेदारों में ढूंढा लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने तहरीर के आधार पर विवाहिता की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles