spot_img
spot_img
Friday, March 20, 2026
spot_img

जसपुर : उतराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ ने किया इंदिरा हृदयेश के निधन पर शोक व्यक्त

पराग अग्रवाल
जसपुर (महानाद) : उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद उधम सिंह नगर की जिला कार्यकारिणी ने उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की संरक्षिका एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर इंदिरा हृदयेश के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया।
माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष स्वतंत्र मिश्रा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि इंदिरा हृदयेश ने एक शिक्षक के रूप में अपना कार्य प्रारंभ किया था। वह एक शिक्षक नेता के रूप में माध्यमिक शिक्षक संघ उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष रही और लगातार कई बार एमएलसी रहीं। वह शिक्षकों के हित के लिए सदैव प्रयासरत रहती थी। उत्तराखंड बनने के बाद इंदिरा हृदयेश उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं वर्तमान में संरक्षिका के रूप में शिक्षकों का मार्गदर्शन करती रही। उत्तराखंड में अपने अनुभवों के द्वारा प्रशासन पर उनकी पकड़ अद्वितीय थी। उनका सत्ता पक्ष एवं विपक्ष दोनों ही उनकी सलाह को मानते थे। उत्तराखंड के विकास में उनका सराहनीय योगदान रहा। वे एक शिक्षाविद समाज सेविका एवं कुशल राजनीतिज्ञ थी। उत्तराखंड के लिए उनका जाना एक अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि इंदिरा हृदयेश ने शिक्षकों के लिए संघर्ष करते हुए वेतन वितरण अधिनियम, समान कार्य के लिए समान वेतन एवं अशासकीय शिक्षकों की सेवा सुरक्षा आदि महत्वपूर्ण कार्य करवाये। उनके द्वारा शिक्षा एवं शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों के लिए उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ जनपद उधम सिंह नगर सदैव आभारी रहेगा। उनकी आत्मा की शांति के लिए शिक्षक संघ ने ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक व्यक्त करने वाले विनोद चंद्र दीक्षित, लीलाधर पंतओला, अजय शंकर कौशिक, अवनी यादव, पूरन चंद जोशी, राजीव कौशिक, संजय शर्मा, सर्वेश शर्मा, जावेद हुसैन, मनोज शर्मा, सर्वेश वर्मा, सुरेंद्र सिंह, मौहम्मद फैज, किरन सिंह, गणपत सिंह, अंबा दत्त जोशी, बख्तावर सिंह आदि शामिल रहे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles