spot_img
spot_img
Tuesday, June 9, 2026
spot_img

20 नवम्बर को होंगे श्री कायस्थ सभा काशीपुर के चुनाव

आकाश गुप्ता
काशीपुर (महानाद) : कायस्थ परिवारों के हितों की रक्षा एवं आपसी एकजुटता को बनाये रखने के लिए कार्यरत श्री कायस्थ सभा काशीपुर की आम बैठक में वर्तमान कार्यकारिणी को भंग कर अगली नयी कार्यकारिणी के चुनाव हेतु सर्वसम्मति से सुशील सक्सेना को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस सम्बन्ध में कार्यवाहक अध्यक्ष आनंद स्वरुप सक्सेना द्वारा नियुक्ति पत्र जारी कर चुनाव होने की घोषणा कर दी गयी है।

चुनाव अधिकारी सुशील सक्सेना ने बताया की संस्था द्वारा प्रत्येक तीन वर्ष के अंतराल पर चुनाव कराये जाते हैं तथा संस्था के संचालन हेतु कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चुनाव संस्था के सदस्यों द्वारा किया जाता है। इस बार यह चुनाव आगामी 20 नवंबर 2022 को किया जाना सुनिश्चित किया गया है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव एवं कोषाध्यक्ष जैसे अन्य महत्वपूर्ण पदों हेतु नामांकन की अंतिम तिथि 15 नवंबर रखी गयी है, जिसके लिए आवेदन पत्र 13 नवंबर से उपलब्ध होंगे तथा नामांकन के पश्चात नाम वापसी की अंतिम तिथि 17 नवंबर रखी गयी है। समस्त चुनावी प्रक्रियायें मां चामुंडा मंदिर के निकट स्थित श्री कायस्थ सभा भवन में संचालित की जाएंगी, जिसके लिए चुनाव अधिकारी सुशील सक्सेना के नेतृत्व में सभी जरूरी तैयारियां प्रारम्भ कर दी गयी हैं।

इस दौरान वीरेंद्र सक्सेना, राम अवतार सक्सेना, गौरव सक्सेना, हितेंद्र भटनागर, देवेन्द्र सक्सेना, संजू सक्सेना, सुशील सक्सेना मैनेजर, एडवोकेट संतोष श्रीवास्तव, हिमांशु सक्सेना, अनिल सक्सेना, यशवर्धन सक्सेना, ज्ञानेंद्र सक्सेना आदि सदस्य मौजूद थे।

Related Articles

- Advertisement -spot_img

Latest Articles